Bollywood

बॉलीवुड की 13 लो बजट फ़िल्में, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर मचाया ग़दर

Image credits: Instagram

'द केरल स्टोरी' की बॉक्स ऑफिस पर धूम

सुदीप्तो सेन निर्देशित और अदा शर्मा स्टारर 'द केरल स्टोरी' का निर्माण लगभग 40 करोड़ रुपए के बजट में हुआ है। लेकिन बॉक्स ऑफिस पर यह 7 दिन में ही 81.36 करोड़ रुपए कमा चुकी है।

Image credits: Instagram

'द कश्मीर फाइल्स' की आंधी

अनुपम खेर स्टारर 'द कश्मीर फाइल्स' बॉक्स ऑफिस पर आंधी की तरह चली। 2022 में आई इस फिल्म का निर्माण 15-25 करोड़ के बजट में हुआ था और इसने 250 करोड़ से ज्यादा कमाए थे।

Image credits: Instagram

'उरी : द सर्जिकल स्ट्राइक' का धमाकेदार कलेक्शन

विक्की कौशल स्टारर 'उरी : द सर्जिकल स्ट्राइक' का निर्माण लगभग 25 करोड़ रुपए में हुआ था। 2019 में आई इस फिल्म ने भारत में करीब 245 करोड़ रुपए कमाए थे।

Image credits: Instagram

'बदला' की जबरदस्त कमाई

अमिताभ बच्चन और तापसी पन्नू 2019 में  रिलीज हुई 'बदला' में दिखे थे और इस फिल्म ने लगभग 88 करोड़ रुपए कमाए थे। फिल्म का निर्माण करीब 37 करोड़ रुपए में हुआ था।

Image credits: Instagram

'अंधाधुन' की अंधाधुन कमाई

2018 में आयुष्मान खुराना और तब्बू की 'अंधाधुन' आई, जिसने भारत में लगभग 75 करोड़ रुपए कमाए थे। फिल्म का बजट करीब 32 करोड़ रुपए था।

Image credits: Instagram

'स्त्री' ने बॉक्स ऑफिस पर चौंकाया

श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव अभिनीत 'स्त्री' (2018) का निर्माण करीब 24 करोड़ रुपए में हुआ था। फिल्म ने भारत में 130 करोड़ रुपए का कारोबार किया था।

Image credits: Instagram

'हिंदी मीडियम' का बजट 23 करोड़ था

2017 की इरफ़ान खान स्टारर 'हिंदी मीडियम' ने भारत में 70 करोड़ रुपए कमाए थे, जबकि इसका बजट लगभग 23 करोड़ रुपए था।

Image credits: Instagram

'सीक्रेट सुपरस्टार' बॉक्स ऑफिस की स्टार

2017 में आई 'सीक्रेट सुपरस्टार ' में जायरा वसीम और आमिर खान की मुख्य भूमिका में थे। सिर्फ 15 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने भारत में 65 करोड़ रुपए कमाए थे।

Image credits: Instagram

'पिंक' 29 करोड़ रुपए में बनी थी

2016 की तापसी पन्नू और अमिताभ बच्चन स्टारर 'पिंक' की लागत 29 करोड़ रुपए के आसपास थी, जबकि भारत में इसकी कमाई 65 करोड़ रुपए रही थी।

Image credits: Instagram

'तनु वेड्स मनु रिटर्न्स' ने जीता दिल

कंगना रनौत और आर माधवन स्टारर 'तनु वेड्स मनु रिटर्न्स' (2015) का बजट लगभग 39 करोड़ रुपए था, जबकि भारत में इसका कलेक्शन 150 करोड़ रुपए से ज्यादा रहा था।

Image credits: Instagram

बॉक्स ऑफिस पर छाई थी 'एक विलेन'

2013 में आई 'एक विलेन' की भारत में कमाई करीब 105 करोड़ रुपए थी। सिद्धार्थ मल्होत्रा स्टारर इस फिल्म को बनाने में करीब 39 करोड़ रुपए खर्च हुए थे।

Image credits: Instagram

'आशिकी 2' ने की थी बम्पर कमाई

आदित्य रॉय कपूर स्टारर 'आशिकी 2' (2013) का निर्माण लगभग 15-20 करोड़ रुपए में हुआ था। भारत में इस फिल्म ने करीब 78.42 करोड़ रुपए कमाए थे।

Image credits: Instagram

23 करोड़ में बनी थी 'कहानी'

2012 में आई विद्या बालन स्टारर 'कहानी' ने भारत में 51 करोड़ रुपए कमाए थे, जबकि इसका बजट करीब 23 करोड़ रुपए था।

Image credits: Instagram