Hindi

'16 बार रेप', 10 एक्ट्रेस डायरेक्टर-प्रोड्यूसर पर लगा चुकीं गंभीर आरोप

Hindi

'TMKOC' फेम जेनिफर मिस्त्री के गंभीर आरोप

15 साल तक 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' का हिस्सा रहीं एक्ट्रेस जेनिफर मिस्त्री ने प्रोड्यूसर असित मोदी पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। उन्होंने यह शो छोड़ दिया है।

Image credits: Instagram
Hindi

शिल्पा शिंदे का हुआ था सेक्सुअल हैरेसमेंट?

'भाभीजी घर पर हैं' की अंगूरी भाभी यानी शिल्पा शिंदे ने शो की प्रोड्यूसर बिनैफर कोहली के पति संजय कोहली पर सेक्सुअल हैरेसमेंट का आरोप लगाया था और शो छोड़ दिया था।

Image credits: Instagram
Hindi

स्वास्तिका मुखर्जी को आए थे कई मेल

हाल ही में स्वास्तिका मुखर्जी ने आरोप लगाया था उनकी अपकमिंग फिल्म 'शिबपुर' के प्रोड्यूसर संदीप सरकार ने उनका सेक्सुअल हैरेसमेंट किया है। उनके मुताबिक़, उनके पास कई मेल आए थे।

Image credits: Instagram
Hindi

शर्लिन चोपड़ा से छुआया था प्राइवेट पार्ट?

शर्लिन चोपड़ा ने आरोप लगाया था कि 2005 में डायरेक्टर साजिद खान ने उन्हें अपना प्राइवेट पार्ट छूने के लिए मजबूर किया था। उन्होंने साजिद के खिलाफ पुलिस केस भी किया है।

Image credits: Instagram
Hindi

चित्रांगदा सिंह और स्टीमी सीन?

चित्रांगदा सिंह ने 'बाबूमोशाय बंदूकबाज़' बीच में छोड़ दी थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि डायरेक्टर कुशान नंदी ने उन्हें को-एक्टर के साथ स्टीमी सीन देने मजबूर किया था।

Image credits: Instagram
Hindi

डायरेक्टर ने किया था ममता कुलकर्णी को एब्यूज

90 के दशक की पॉपुलर एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी ने डायरेक्टर राजकुमार संतोषी पर एब्यूज करने का आरोप लगाया था और उनके साथ काम करना बंद कर दिया था।

Image credits: Instagram
Hindi

प्रीति जैन का 16 बार रेप?

'कॉकटेल' जैसी फिल्मों की एक्ट्रेस प्रीति जैन ने डायरेक्टर मधुर भंडारकर पर 16 बार उनका रेप करने का आरोप लगाया था। उनके मुताबिक, वे इन घटनाओं के बाद मेंटल हेल्थ से गुजरी थीं।

Image credits: Getty
Hindi

पायल रोहतगी के साथ हुआ था अभद्र व्यव्हार?

पायल रोहतगी ने डायरेक्टर दिबाकर बनर्जी पर फिल्म 'शंघाई' में काम देने के बदले अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया था। हालांकि, बनर्जी ने इससे इनकार किया था।

Image credits: Instagram
Hindi

मनीषा कोइराला का हुआ सेक्सुअल हैरेसमेंट?

मनीषा कोइराला की मां ने आरोप लगाया था डायरेक्टर सुभाष घई ने उनकी बेटी का सेक्सुअल हैरेसमेंट किया था, जिसके बाद उन्होने उनके साथ काम करना बंद कर दिया था।

Image credits: Instagram
Hindi

गीतिका त्यागी को किया गया था एब्यूज?

एक्ट्रेस और प्रोड्यूसर गीतिका त्यागी ने डायरेक्टर सुभाष कपूर पर आरोप लगाया था कि उन्होंने फिल्म 'जॉली एलएलबी' के सेट पर उनका सेक्सुअल हैरेसमेंट किया था।

Image Credits: Instagram