Bollywood

Ganapath की धीमी शुरुआत, फिर भी साल की इन 10 चर्चित फिल्मों पर भारी

Image credits: Twitter

टाइगर श्रॉफ की 'गणपत' का पहले दिन का कलेक्शन

रिपोर्ट्स के मुताबिक़, टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'गणपत' ने पहले दिन महज 2.50 करोड़ रुपए कमाए हैं। निराशाजनक प्रदर्शन के बावजूद यह कई पॉपुलर फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को पार कर गई है।

Image credits: Twitter

फ्लॉप रही 'गांधी गोडसे - एक युद्ध'

26 जनवरी 2023 को रिलीज हुई इस फिल्म का जमकर प्रचार-प्रसार हुआ था। राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने लाइफटाइम 2.40 करोड़ रुपए की कमाई की और डिजास्टर साबित हुई।

Image credits: Twitter

1 करोड़ भी नहीं कमा पाई 'शिव शास्त्री बाल्बोआ'

अनुपम खेर और नर्गिस फाखरी जैसे स्टार्स से सजी यह फिल्म 10 फ़रवरी 2023 को रिलीज हुई थी।अजयन वेणुगोपालन ने इसका निर्देशन किया था। यह डिजास्टर फिल्म 55 लाख रुपए की कमाई पर सिमट गई थी।

Image credits: Twitter

कपिल शर्मा की 'ज्विगाटो' डिजास्टर रही

कॉमेडियन कपिल शर्मा की फिल्म 'ज्विगाटो' डिजास्टर साबित हुई। 17 मार्च 2023 को रिलीज हुई इस फिल्म का लाइफटाइम कलेक्शन 1.50 करोड़ रुपए था। फिल्म की डायरेक्टर नंदिता दास थीं।

Image credits: Twitter

'72 हूरें' कमाल दिखाने से चूकी

बॉक्स ऑफिस पर लाइफटाइम 1.25 करोड़ कमाने वाली इस फिल्म का निर्देशन संजय पूरण सिंह चौहान ने किया था। 7 जुलाई को रिलीज हुई इस फिल्म में पवन मल्होत्रा जैसे एक्टर्स का अहम रोल था।

Image credits: Twitter

'अजमेर 92' बुरी तरह पिटी

21 जुलाई को आई इस फिल्म ने लाइफटाइम 1 करोड़ रुपए कमाए थे। पुष्पेन्द्र सिंह निर्देशित इस डिजास्टर फिल्म में करण वर्मा और राजेश शर्मा जैसे एक्टर्स की अहम भूमिका थी।

Image credits: Twitter

'दोनों' का बेहद बुरा हाल हुआ

सनी देओल के बेटे राजवीर की डेब्यू फिल्म 'दोनों' डिजास्टर रही। 5 अक्टूबर को रिलीज हुई इस इल्म का निर्देशन सूरज बड़जात्या के बेटे अविनाश ने किया था। फिल्म ने महज 70 लाख रुपए कमाए।

Image credits: Twitter

दर्शक नहीं खींच पाई कंगना रनौत की 'चंद्रमुखी 2'

कंगना रनौत की 'चंद्रमुखी 2' (तमिल) ने हिंदी बेल्ट में कुल 64 लाख रुपए कमाए थे। पी. वासु के निर्देशन में बनी यह फिल्म 28 सितम्बर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

Image credits: Twitter

शिल्पा शेट्टी की 'सुखी' ने किया मेकर्स को दुखी

शिल्पा शेट्टी की फिल्म 'सुखी' 22 सितम्बर को रिलीज हुई। फिल्म ने महज 1.65 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। इस डिजास्टर फिल्म की डायरेक्टर सोनल जोशी थीं।

Image credits: Twitter

2 करोड़ से नीचे सिमटी 'जोगीरा सारा रारा'

नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी की इस फिल्म ने महज 1.75 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। कुशान नंदी डायरेक्टेड यह फिल्म 26 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

Image credits: Twitter

हिंदी बेल्ट में फीकी रही 'शाकुंतलम'

सामंथा रुथ प्रभु की 'शाकुंतलम' (तेलुगु) हिंदी बेल्ट में सिर्फ 1.27 करोड़ रुपए कमा सकी। गुणशेखर के निर्देशन में बनी यह फिल्म 14 अप्रैल 2023 को रिलीज हुई थी।

Image credits: Twitter

राजकुमार राव की 'भीड़' भीड़ नहीं जुटा पाई

राजकुमार राव और भूमि पेडणेकर जैसे स्टार्स से सजी ‘भीड़’ 24 मार्च को रिलीज हुई। अनुभव सिन्हा के निर्देशन वाली इस फिल्म का लाइफटाइम कलेक्शन 2.03 करोड़ रुपए हुआ था।

Image credits: Twitter