देश का इकलौता हीरो, 4 लोकसभा चुनाव जीता, 2 बार केंद्रीय मंत्री भी रहा
Bollywood Apr 28 2024
Author: Gagan Gurjar Image Credits:Social Media
Hindi
4 लोकसभा चुनाव जीतने वाला सुपरस्टार
विनोद खन्ना ना केवल बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता थे, बल्कि वे देश के पहले ऐसे सुपरस्टार थे, जिन्होंने नेता बनकर 4 बार लोकसभा जीता था।
Image credits: Social Media
Hindi
भारतीय जनता पार्टी के नेता थे विनोद खन्ना
विनोद खन्ना भारतीय जनता पार्टी के नेता था। उन्होंने 1997 में बीजेपी जॉइन की और इसके साल ही यानी 1998 में पहला लोकसभा चुनाव लड़ा था और जीता था भी था।
Image credits: Social Media
Hindi
विनोद खन्ना पंजाब के गुरदासपुर से सांसद बने थे
विनोद खन्ना पंजाब के गुरदासपुर से सांसद चुने गए थे। इसके अगले ही साल यानी 1999 में वे दोबारा इसी सीट से सांसद चुने गए थे और फिर 2004 में उन्होंने जीत की हैट्रिक लगाई।
Image credits: Social Media
Hindi
2009 में विनोद खन्ना ने हार का सामना किया
2009 में विनोद खन्ना ने फिर गुरदासपुर से चुनाव लड़ा। लेकिन इस बार कांग्रेस के प्रताप सिंह बाजवा ने उन्हें हरा दिया। हालांकि, खन्ना ने इसके बावजूद हिम्मत नहीं हारी।
Image credits: Social Media
Hindi
2014 में फिर जीतकर लौटे विनोद खन्ना
विनोद खन्ना ने 2014 में पांचवीं बार गुरदासपुर से लोकसभा चुनाव लड़ा और इस बार वे फिर जीत गए। हालांकि, वे तीन साल ही सांसद रह सके। 27 फ़रवरी 2017 को ब्लैडर कैंसर से उनका निधन हो गया।
Image credits: Social Media
Hindi
विनोद खन्ना ने दो मंत्रालय भी संभाले
विनोद खन्ना केंद्र सरकार में 2002-03 के बीच केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन राज्य मंत्री और 2003-04 के बीच विदेश राज्य मंत्री भी रहे।