करीना कपूर और सैफ अली खान के 8 साल के बेटे तैमूर के नाम पर एक बार फिर विवाद गहरा गया है। कुमार विश्वास ने इस पर बिना नाम लिए निशाना साधा है।
करीना कपूर ने सितम्बर 2023 में इंडियन एक्सप्रेस के इवेंट 'एक्सप्रेस अड्डा' में बताया था कि उन्होंने अपने बेटे का नाम तैमूर सैफ अली खान के एक पड़ोसी दोस्त के नाम पर रखा।
करीना के मुताबिक़, सैफ अली खान अपने एक पडोसी दोस्त के साथ बड़े हुए हैं। उनके इस दोस्त का नाम तैमूर था और सैफ को यह बेहद पसंद था।
करीना ने बताया कि तैमूर सैफ का पहला दोस्त था। उसका नाम उन्हें इतना पसंद था कि उन्होंने एक बार उनसे कहा था कि अगर उनका बेटा हुआ तो वे उसका नाम तैमूर रखेंगे।
तैमूर ला मतलब होता है लोहा या लोहे जैसा या फौलाद। इंडोनेशिया में तैमूर उगते हुए सूरज की किरण को कहा जाता है। बोस्नियाई और तुर्की में इसे डोमिर (लोहे से बना) कहते हैं।
उजबेकिस्तान के कुख्यात लुटेरे तैमूर लंग ने 14वीं शताब्दी में भारत में खूब लूटपाट की थी। इसी वजह से जब सैफ-करीना ने बेटे को तैमूर नाम दिया तो लोगों ने उनका जमकर विरोध किया था।