जयपुर में हुई IIFA 2025 की अवॉर्ड सेरेमनी के दौरान फिल्म 'लापता लेडीज' के लिए नितांशी गोयल को बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड दिया गया।
'लापता लेडीज' में नितांशी गोयल ने दीपक कुमार (स्पर्श श्रीवास्तव) की लापता पत्नी फूल कुमारी का रोल निभाया था और उनके रोल को काफी पसंद किया गया था।
नितांशी गोयल उत्तर प्रदेश के नोएडा की रहने वाली हैं। उनका जन्म 12 जून 2007 को हुआ था। यानी अभी तक वे बालिग़ भी नहीं हुई हैं। वे सिर्फ 17 साल की हैं।
नितांशी एक्ट्रेस के साथ-साथ मॉडल भी हैं। उन्होंने बचपन से ही मॉडलिंग शुरू कर दी थी और वे कई फैशन शो और विज्ञापनों में नज़र आ चुकी हैं।
नितांशी गोयल ने 'लापता लेडीज' (2024) से बॉलीवुड डेब्यू किया, जिसका निर्देशन किरण राव ने किया। फिल्म में नितांशी और स्पर्श श्रीवास्तव के अलावा प्रतिभा रंता भी अहम् भूमिका में हैं।
नितांशी गोयल ने अजय देवगन के साथ फिल्म 'मैदान' में काम किया था, जो 2024 में ही रिलीज हुई थी। इस फिल्म में नितांशी गोयल ने अजय देवगन की बेटी सीरत का किरदार निभाया था।