Hindi

तो ये है 835Cr की RAMAYAN में रणबीर कपूर के भगवान राम बनने की वजह

Hindi

नितेश तिवारी की फिल्म रामायण

नितेश तिवारी काफी समय से अपनी अपकमिंग फिल्म रामायण को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म की शूटिंग जारी है।

Image credits: instagram
Hindi

835 करोड़ के बजट में बन रही रामायण

आपको बता दें कि नितेश तिवारी फिल्म रामायण को 835 करोड़ के बजट में तैयार कर रहे हैं। फिल्म को 2 पार्ट में रिलीज किया जाएगा। पहला पार्ट 2025 में आ सकता है।

Image credits: instagram
Hindi

क्यों रणबीर कपूर को ही बनाया राम

मेकर्स ने फिल्म रामायण में रणबीर कपूर को ही क्यों राम के किरदार के लिए चुना, इसका खुलासा हाल ही में कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने किया।

Image credits: instagram
Hindi

रणबीर कपूर को लेकर मुकेश छाबड़ा का खुलासा

कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने बताया कि रणबीर कपूर की यूनिक क्वालिटीज और उनके शांत स्वभाव की वजह से उन्हें राम के रोल के लिए चुना गया।

Image credits: instagram
Hindi

मुकेश छाबड़ा ने बताई रणबीर कपूर की खासियत

द रणवीर शो पॉडकास्ट के हालिया एपिसोड में मुकेश छाबड़ा ने रामायण की कास्टिंग पर बात की। उन्होंने बताया कि रणबीर कपूर के चेहरे पर एक शांति है और ये राम के किरदार के लिए जरूरी है।

Image credits: instagram
Hindi

पहले से ही तय थे रणबीर कपूर- छाबड़ा

मुकेश छाबड़ा ने बताया कि नितेश तिवारी ने पहले ही इस रोल के लिए रणबीर कपूर की कल्पना की थी, और मेरा मानना ​​है कि यह एक ऐसा निर्णय है जो फिल्म देखने के बाद दर्शकों को पसंद आएगा।

Image credits: instagram
Hindi

3 पार्ट में भी हन सकती है रामायण

खबरों की मानें तो रामायण को 2 पार्ट में बनाया जा रहा है, लेकिन ताजा जानकारी जो सामने आ रही है, उसमें बताया जा रहा है इसके 3 पार्ट भी हो सकते हैं। तीसरा पार्ट हनुमान पर बेस्ड होगा।

Image credits: instagram
Hindi

रामायण की स्टारकास्ट

नितेश तिवारी की रामायण में रणबीर कपूर के अलावा साई पल्लवी, यश, सनी देओल, लारा दत्ता, अरुण गोविल लीड रोल में होंगे। रामायण को सबसे महंगी फिल्म बताया जा रहा है।

Image Credits: instagram