बॉलीवुड में वुमन ओरिएंटेड मूवी भी खूब पसंद की गई हैं। यहां हम ऐसी 8 फिल्मों के बारे में आपको बता रहे हैं, जिन्हें आप अपने घर की महिलाओं को आज दिखा सकते हैं।
मीनाक्षी शेषाद्री, सनी देओल और ऋषि कपूर स्टारर इस मूवी में स्त्री के मान- सम्मान के लिए अपने ही घर के परिजनों के खिलाफ लड़ाई की कहानी बयां की गई है।
संजय दत्त की मां नूतन के लीड रोल वाली कल्ट क्लासिक मूवी में एक मां के संघर्ष को दिखाया गया है, जो अपने बेटे की गलती पर उसे खुद गोली मार देती है।
कंगना रनौत के लीड रोल वाली ये मूवी बिना पुरुषों की मदद के औरतों को अपनी शर्तों के मुताबिक रहना सिखाती है।
तापसी पन्नू स्टारर ये फ़िल्म एक ऐसी हाउस वाइफ पर बेस्ड मूवी है, जो पति द्वारा सताए जाने और थप्पड़ मारे जाने के खिलाफ कोर्ट पहुंचती है।
श्रीदेवी स्टारर ये फ़िल्म बताती है कि ऐसी महिला अपनी फैमिली के लिए किस तरह कॉम्प्रोमाइज करती है।
तापसी पन्नू और अमिताभ बच्चन स्टारर ये मूवी मॉडर्न लड़कियों की सोच और सेल्फ रिस्पेक्ट की कहानी बताती है।
अंतरा विश्वास स्टारर ये मूवी दूसरों के घरों में काम करने वाली एक महिला की कहानी है, जो अपने दम पर बेटी को कलेक्टर बनाती है।
सोनम कपूर स्टारर नीरजा फ़िल्म एयर होस्टेस की कहानी बतातीा है, जो प्लेन हाइजैक होने के बाद अपनी बुद्धि और समझदारी से लोगों की जान बचाती है।