Hindi

जनवरी 2024 में रिलीज होंगी देश की ये 10 फ़िल्में, एक महाक्लैश भी होगा

Hindi

फाइटर (25 जनवरी)

ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर जैसे स्टार्स से सजी इस फिल्म के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद हैं। 'फाइटर' का बजट लगभग 250 करोड़ रुपए बताया जा रहा है।

Image credits: Instagram
Hindi

मैं अटल हूं (19 जनवरी)

पंकज त्रिपाठी स्टारर इस फिल्म का बजट लगभग 30 करोड़ बताया जा रहा है। रवि जाधव ने इस फिल्म का निर्देशन किया है। यह फिल्म पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत अटल बिहारी वाजपेयी की बायोपिक है।

Image credits: Instagram
Hindi

Eagle (13 जनवरी)

कार्तिक गट्टमनेनी इस तेलुगु फिल्म के डायरेक्टर हैं और इसमें रवि तेजा, काव्या थापर जैसे स्टार्स की अहम् भूमिका है। फिल्म का निर्माण करीब 100 करोड़ के बजट में हुआ है।

Image credits: Instagram
Hindi

Kalki 2898 AD (12 जनवरी)

तकरीबन 600 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म का निर्माण नाग अश्विन के निर्देशन में हुआ है। फिल्म में प्रभास, दीपिका पादुकोण, अमिताभ बच्चन और कमल हासन जैसे स्टार्स दिखाई देंगे।

Image credits: Instagram
Hindi

मैरी क्रिसमस (12 जनवरी)

इस फिल्म में कैटरीना कैफ और विजय सेतुपति की मुख्य भूमिका है। श्रीराम राघवन के निर्देशन वाली इस फिल्म का निर्माण करीब 50-60 करोड़ रुपए में हुआ है।

Image credits: Instagram
Hindi

गुंटूर कारम (12 जनवरी )

त्रिविक्रम श्रीनिवास निर्देशित इस तेलुगु फिल्म में महेश बाबू और श्रीलीला की मुख्य भूमिका है। फिल्म का बजट लगभग 200 करोड़ रुपए बताया जा रहा है।

Image credits: Instagram
Hindi

लाल सलाम (12 जनवरी)

रजनीकांत और विष्णु विशाल जैसे स्टार्स वाली इस तमिल फिल्म की डायरेक्टर ऐश्वर्या रजनीकांत हैं। फिल्म का निर्माण तकरीबन 50 करोड़ रुपए आंका जा रहा है।

Image credits: Instagram
Hindi

रुसलान (12 जनवरी)

25-30 करोड़ रुपए में बनी इस फिल्म का निर्देशन कात्यायन शिवपुरी ने किया है। फिल्म में आयुष शर्मा, सुश्री मिश्रा, विद्या मालवडे और जगपति बाबू जैसे स्टार्स ने अहम् भूमिका निभाई है।

Image credits: Instagram
Hindi

द डिप्लोमेट (11 जनवरी)

जॉन अब्राहम और शारिब हाशमी जैसे स्टार्स वाली इस फिल्म का निर्देशन शिवम नायर ने किया है और इसका बजट करीब 35-50 करोड़ रुपए आंका जा रहा है।

Image credits: Instagram
Hindi

तौबा तेरा जलवा (5 जनवरी)

जतिन खुराना और अमीषा पटेल स्टारर इस फिल्म के डायरेक्टर आकाशआदित्य लामा हैं। फिल्म का बजट 30-50 करोड़ रुपए माना जा रहा है।

Image credits: Instagram
Hindi

नोट :

फिल्मों की संभावित रिलीज डेट को इसमें शामिल किया गया है। संभव है कि कुछ फ़िल्में इन डेट्स पर रिलीज होने की बजाय आगे बढ़ जाएं।

Image Credits: Instagram