Entertainment news

जवान-एनिमल-कल्कि, तीनों 3 दिन में 200Cr+, पर प्रभास की मूवी ऐसे NO.1

Image credits: instagram

200 करोड़ क्लब में Kalki 2898 AD

प्रभास की फिल्म Kalki 2898 AD अपनी रिलीज के 3 दिन में 200 करोड़ क्लब में शामिल हो गई है। फिल्म ने 3 दिन में 220 करोड़ की कमाई कर ली है।

Image credits: instagram

Kalki 2898 AD ने सबसे तेज कमाए 200Cr

Kalki 2898 AD ने महज 3 दिन में 200 करोड़ से ज्यादा की कमाई की। इस आंकड़े के साथ प्रभास की फिल्म देश की पहली ऐसी मूवी बन गई जिसने सबसे तेजी में 200 करोड़ से ज्यादा कमाए।

Image credits: instagram

सबसे तेज 200 करोड़ कमाने वाली फिल्मों की लिस्ट

इंडियन सिनेमा की सबसे तेज 200 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली फिल्मों की टॉप 10 लिस्ट आपको बताने जा रहे हैं, देखें नीचे…

Image credits: instagram

1. Kalki 2898 AD

सबसे तेज 200 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली टॉप 10 की लिस्ट में नंबर वन पर Kalki 2898 AD का नाम दर्ज हो गया है। फिल्म ने मजह 3 दिन में 220 करोड़ कमा हिस्ट्री क्रिएट की है।

Image credits: instagram

2. जवान

शहारुख खान की जवान ने 3 दिन में 206 करोड़ का कलेक्शन किया था। जवान ने 3 दिन 200 करोड़ से ज्यादा कमाए, फिर भी कल्कि 2898 एडी से कमाई के मामले में पीछे रही।

Image credits: instagram

3. एनिमल

रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल भी 3 दिन में 200 करोड़ क्लब में पहुंची। फिल्म ने 3 दिन में 201.53 करोड़ कमाए। ये भी कल्कि 2898 एडी से कमाई के मामले में पीछे रही।

Image credits: instagram

4. पठान

शाहरुख खान की फिल्म पठान भी 200 क्लब में शामिल होने वाली लिस्ट में शामिल है। फिल्म ने 4 दिन में 219.75 करोड़ कमाए थे।

Image credits: instagram

5. केजीएफ 2

साउथ स्टार यश की फिल्म केजीएफ 2 इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर है। फिल्म ने 5 दिन में 219.56 करोड़ का कलेक्शन किया था।

Image credits: instagram

6. बाहुबली 2

प्रभास ने अपनी ही फिल्म बाहुबली 2 को पीछे छोड़ दिया है। बता दें कि इस फिल्म ने 6 दिन में 224.25 करोड़ का बिजनेस किया था।

Image credits: instagram

7. वॉर

लिस्ट में ऋतिक रोशन की फिल्म वॉर भी शामिल है। वॉर को 200 करोड़ क्लब में शामिल होने के लिए 7 दिन लगे। फिल्म ने 7 दिन में 216.65 करोड़ कमाए थे।

Image credits: instagram

8. सुल्तान

सलमान खान को सुपरहिट फिल्म सुल्तान भी लिस्ट में है। सलमान की फिल्म ने 7 दिन में 208.82 करोड़ का कारोबार किया था।

Image credits: instagram

9. टाइगर जिंदा है

सलमान खान की फिल्म टाइगर जिंदा है को 200 करोड़ क्लब में शामिल होने 7 दिन का वक्त लगा था। फिल्म ने 206.04 करोड़ कमाए थे।

Image credits: instagram

10. संजू

रणबीर कपूर की फिल्म संजू लिस्ट में दसवें नंबर पर है। फिल्म ने 7 दिन में 202.51 करोड़ का बिजनेस किया था।

Image credits: instagram