Hindi

साउथ के इस प्रोडक्शन हाउस की 9 में 8 फ़िल्में हिट, देखें ट्रैक रिकॉर्ड

Hindi

होम्ब्ले फिल्म्स की अब तक 9 फ़िल्में रिलीज

कन्नड़ फिल्मों के पॉपुलर प्रोडक्शन हाउस होम्ब्ले फिल्म्स की अब तक 9 फ़िल्में रिलीज हुई हैं, जिनमें से 8 हिट और सुपरहिट रहीं। नजर डालिए प्रोडक्शन हाउस की सभी फिल्मों पर…

Image credits: Instagram
Hindi

1. Ninnindale

यह होम्ब्ले फिल्म्स की पहली फिल्म है, जो 2014 में रिलीज हुई। जयंत सी. परंजी का निर्देशन, पुनीत राजकुमार और एरीका फर्नांडीज मुख्य भूमिका थी। 17 करोड़ में बनी यह फिल्म सुपरहिट रही थी।

Image credits: Instagram
Hindi

2. Masterpiece

मंजू मंडव्य के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में ममूटी और पूनम बाजवा की महत्वपूर्ण भूमिका थी। 16 -20 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 40 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी।

Image credits: Instagram
Hindi

3. राजकुमारा

2017 में आई इस फिल्म का निर्देशन संतोष आनंदराम ने किया था। पुनीत राजकुमार और प्रिया आनंद स्टारर यह फिल्म लगभग 20 करोड़ में बनी थी और इसने करीब 76 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई की थी।

Image credits: Instagram
Hindi

4. KGF Chapter 1

प्रशांत नील डायरेक्टेड इस फिल्म में यश की मुख्य भूमिका थी। लगभग 80 करोड़ रुपए में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 250 करोड़ रुपए से ज्यादा कमाए थे।

Image credits: Instagram
Hindi

5. युवार्थना

2021 में रिलीज हुई इस फिल्म का निर्माण 25-30 करोड़ में हुआ और इसकी कमाई 39 करोड़ रुपए रही थी। संतोष आनंदराम निर्देशित इस फिल्म में पुनीत राजकुमार और सायशा सहगल की मुख्य भूमिका थी

Image credits: Instagram
Hindi

6. KGF Chapter 2

प्रशांत नील डायरेक्टेड इस फिल्म का बजट लगभग 100 करोड़ था। यश स्टारर इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर करीब 1250 करोड़ रुपए कमाए थे। फिल्म 2022 में रिलीज हुई थी।

Image credits: Instagram
Hindi

7. कांतारा

ऋषभ शेट्टी स्टारर इस फिल्म का निर्माण करीब 16 करोड़ में हुआ था और फिल्म ने करीब 400 करोड़ रुपए कमाए थे। 2022 में आई इस फिल्म का निर्देशन भी ऋषभ शेट्टी ने ही किया था।

Image credits: Instagram
Hindi

8. राघवेंद्र स्टोर्स

संतोष आनंद राम के निर्देशन वाली इस फिल्म में जागेश और श्वेता श्रीवास्तव की मुख्य भूमिका थी। इसी साल आई इस फिल्म का बजट लगभग 7-10 करोड़ रुपए था और यह सुपरहिट रही थी।

Image credits: Instagram
Hindi

9. धूमम

इसी साल आई इस फिल्म में फरहाद फाजिल और रोशन मैथ्यू की मुख्य भूमिका थी। पवन कुमार निर्देशित इस फिल्म का बजट 6-10 करोड़ रुपए था और बॉक्स ऑफिस पर इसका प्रदर्शन एवरेज रहा था।

Image credits: Instagram
Hindi

10. अब 'सालार' से उम्मीद

होम्ब्ले फिल्म्स की अगली , तेलुगु में पहली फिल्म 'सालार' है, जिसमें प्रभास हैं। प्रशांत नील निर्देशित यह फिल्म लगभग 200 CR रु. में बनी है। फिल्म 28 सितम्बर को रिलीज होगी।

Image Credits: Instagram