Entertainment news

16 फिल्में फ्लॉप, सिर्फ 3 हिट, बीते 5 साल ऐसा रहा रकुल प्रीत का हाल

Image credits: Social Media

शादी के बंधन में बंध रही रकुल प्रीत सिंह

साउथ और बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में शामिल रकुल प्रीत सिंह 21 फ़रवरी को गोवा में बॉयफ्रेंड जैकी भगनानी संग शादी के बंधन में बंध जाएंगी।

Image credits: Social Media

बॉक्स ऑफिस पर रकुल प्रीत का बुरा हाल

रकुल प्रीत सिंह का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल है। बीते 5 साल की बात करें तो उन्होंने 19 फिल्मों में काम किया है, जिनमें से 16 बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही हैं।

Image credits: Social Media

2019 में 6 फिल्मों में दिखीं रकुल प्रीत सिंह

2019 में रकुल की दे दे प्यार दे (हिंदी) हिट हुई। बाकी NTR Kathanayakudu (तेलुगु), देव (तमिल), HGK (तमिल), Manmadhudu 2 (तेलुगु), मरजावां (हिंदी) फ्लॉप रहीं।

Image credits: Social Media

रकुल प्रीत सिंह की 2020 और 2021 की चारों फ़िल्में फ्लॉप

2020 में रकुल की इकलौती फिल्म 'शिमला मिर्च' (हिंदी) फ्लॉप रही। 2021 में भी उन्होंने तीन फ्लॉप फ़िल्में 'चेक' (तेलुगु), 'सरदार का ग्रैंडसन' (हिंदी) और 'कोंडा पोलम' (तेलुगु) दीं।

Image credits: Social Media

2022 में OTT ने बताई रकुल प्रीत सिंह की लाज

2022 में रकुल की 5 हिंदी फ़िल्में आईं, जिनमें से थिएटर्स में रिलीज हुईं अटैक, रनवे 34, डॉक्टर जी और थैंक गॉड फ्लॉप रहीं। हालांकि, OTT पर आई कठपुतली को दर्शकों ने खूब पसंद किया।

Image credits: Social Media

2023 रकुल प्रीत सिंह के लिए डिजास्टर रहा

2023 रकुल प्रीत के लिए डिजास्टर साबित हुआ। उनकी तीन फ़िल्में 'छतरीवाली' (हिंदी), 'बू' (तमिल/तेलुगु) और 'आई लव यू' (हिंदी) OTT पर आईं, लेकिन दर्शकों ने तीनों को सिरे से नकार दिया।

Image credits: Social Media

2024 में रकुल प्रीत सिंह की बेहतर शुरुआत

2024 में रकुल प्रीत सिंह ने बेहतर शुरुआत की है। उनकी पिछली फिल्म 'अयलान' हिट रही। उनकी आने वाली फिल्मों में मेरी पत्नी (हिंदी) का रीमेक और इंडियन 2 (तमिल) शामिल हैं।

Image credits: Social Media