Entertainment news

उम्र 24 साल, रील बनाकर बनी करोड़पति, खरीद लिया अक्षय कुमार का घर

Image credits: Chandni Bhabhda Instagram

रील बनाकर करोड़पति बनी एक लड़की

एक लड़की जो इंस्टाग्राम पर रील बनाते-बनाते करोड़पति बन गई और इस लड़की का नाम है चांदनी भाभड़ा। चांदनी आज घर-घर में पहचान बना चुकी हैं।

Image credits: Chandni Bhabhda Instagram

कौन हैं चांदनी भाभड़ा?

चांदनी भाभड़ा वही हैं, जिन्हें सोशल मीडिया पर लोग चांदनी मिमिक के नाम से जानते हैं। उन्हें 2022 में आलिया भट्ट की मिमिक्री करने के बाद लोकप्रियता मिली थी।

Image credits: Chandni Bhabhda Instagram

कितने हैं चांदनी भाभड़ा के फॉलोअर्स

इंस्टाग्राम पर चांदनी ने अच्छी पकड़ बना रखी है। उन्हें 4.73 लाख लोग फॉलो करते हैं। जबकि वे खुद 1877 लोगों की फॉलोअर हैं, जिनमें आलिया भट्ट और ऐश्वर्या राय जैसे सलेब्स शामिल हैं।

Image credits: Chandni Bhabhda Instagram

चांदनी भाभड़ा ने खरीदा नया घर

हाल ही में चांदनी भाभड़ा ने सोशल मीडिया पर गृह प्रवेश की कुछ तस्वीरें शेयर की और लिखा, "25 की उम्र से कम में घर खरीदा।" तस्वीरों में चांदनी को पूजा करते देखा जा सकता है।

Image credits: Chandni Bhabhda Instagram

चांदनी भाभड़ा ने जो घर खरीदा, वह अक्षय कुमार का

दावा किया जा रहा है कि चांदनी भाभड़ा ने जो घर खरीदा है, वह मुंबई के अंधेरी इलाके में हैं। बताया जा रहा है कि उस घर के मालिक पहले अक्षय कुमार हुआ करते थे।

Image credits: Chandni Bhabhda Instagram

कितनी है चांदनी भाभड़ा की कुल संपत्ति

रिपोर्ट्स की मानें तो आलिया भट्ट और अन्य टॉप एक्ट्रेसेस की मिमिक्री कर रील बनाने वाली चांदनी भाभड़ा के पास आज की तारीख में कुल संपत्ति 1.5 करोड़ रुपए की हो गई है।

Image credits: Chandni Bhabhda Instagram