Entertainment news

90s की इन 8 हसीनाओं की दमकती स्किन का राज, इन TIPS से जानें

Image credits: Our own

1. रेखा

69 साल की रेखा इस उम्र में बेहद खूबसूरत नजर आती हैं। वह मुलायम त्वचा के लिए अरोमाथेरेपी का यूज करती हैं। वह बालों को हेल्दी रखने के लिए दही, शहद और अंडे की सफेदी लगाती है।

Image credits: instagram

2. माधुरी दीक्षित

माधुरी दीक्षित खूब एक्ससाइज करती हैं और भरपूर नींद लेती हैं, ताकि उनकी स्किन चमकती रहे। वह दिन में 5-6 बार खाना खाती जिसमें फल और सब्जियां शामिल होतें हैं।

Image credits: instagram

3. शिल्पा शेट्टी

शिल्पा शेट्टी गुनगुने पानी में आंवला का रस मिलाकर पीती हैं। इससे उनकी स्किन और बाल चमकते हैं। वे वर्कआउट से भी अपनी स्किन केयर करती हैं।

Image credits: instagram

4. जूही चावला

जूही चावला 7-8 गिलास पानी पीकर खुद को हाइड्रेटेड रखती हैं। सुबह एक गिलास नींबू के रस में शहद मिलाकर पीती हैं। वह उबले खाना खाती है। इन सबसे उनकी स्किन को फायदा पहुंचता है।

Image credits: instagram

5. नीतू सिंह

नीतू सिंह हेल्थ फ्रीक हैं और अभी बेहद खूबसूरत नजर आती हैं। अपनी स्किन को हेल्दी रखने के लिए सूप के साथ ग्रिल्ड चिकन और मछली खाती हैं। वह मसालेदार खाना और शक्कर से दूर रहती हैं।

Image credits: instagram

6. काजोल

काजोल क्लीजिंग, टोनिंग और मॉइश्चराइजिंग करना कभी नहीं भूलती हैं। दिनभर में वे 8-10 ग्लास पानी पीती हैं। ये उनकी स्किन को हाइड्रेटेड रखता है। वे दिन में दो बार फेस वॉश करती हैं।

Image credits: instagram

7. रवीना टंडन

रवीना टंडन ने ब्यूटी सीक्रेट्स रिवील करते हुए बताया था कि वह नारियल पानी पीती हैं। नारियल पानी पीने के बाद जो बच जाता है उसे अपने चेहरे पर लगाती है इससे स्किन ग्लो करती है।

Image credits: instagram

8. सोनाली बेंद्रे

सोनाली बेंद्रे 90 की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेसेस में से एक है। हेल्दी स्किन के लिए वह मॉइश्चराइजर और टोनर का यूज करने से बचती हैं। बालों पर नारियल तेल लगाती हैं।

Image credits: instagram