Entertainment news

2 साल, 6 फ़िल्में, कमाई 3100 CR से ज्यादा, कौन है इंडिया का नया 'किंग'?

Image credits: Instagram

2 साल में 6 फिल्मों में दिखे संजय दत्त

संजय दत्त को बीते 2 साल (2022 और 2023) में 6 फिल्मों में देखा जा चुका है। हालांकि, इनमें से चार ही सफल रहीं और बाकी 2 डिजास्टर साबित हुईं। जानिए सभी 6 फिल्मों के बारे में...

Image credits: Instagram

1. तुलसीदास जूनियर (2022)

फिल्म 4 मार्च 2022 को TV और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई। फिल्म को क्रिटिक्स का भरपूर प्यार मिला और इसे नेशनल अवॉर्ड मिला। चाइल्ड आर्टिस्ट वरुण बुद्धदेव भी नेशनल अवॉर्ड जीते थे।

Image credits: Instagram

2. KGF Chapter 2 (2022)

यश स्टारर इस कन्नड़ फिल्म में संजय दत्त ने विलेन अधीरा का रोल किया। करीब 100 करोड़ में बनी इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 1215 करोड़ रुपए कमाए और ऑलटाइम ब्लॉकबस्टर साबित हुई।

Image credits: Instagram

3. सम्राट पृथ्वीराज (2022)

इस फिल्म में अक्षय कुमार लीड रोल में थे और संजय दत्त ने काका कान्हा की भूमिका निभाई थी। यह डिजास्टर फिल्म लगभग 220 करोड़ में बनी थी और वर्ल्डवाइड 90.55 करोड़ रुपए ही कमा पाई थी।

Image credits: Instagram

4. शमशेरा (2022)

करीब 150 करोड़ में बनी इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 60.75 करोड़ रुपए कमाए थे। रणबीर कपूर स्टारर इस डिजास्टर फिल्म में संजय दत्त ने दरोगा शुद्ध सिंह की भूमिका निभाई थी।

Image credits: Instagram

5. जवान (2023)

शाहरुख़ खान स्टारर यह ऑलटाइम ब्लॉकबस्टर फिल्म लगभग 300 करोड़ में बनी थी और इसने वर्ल्डवाइड करीब 1160 करोड़ रुपए कमाए थे। फिल्म में संजय दत्त SIT ऑफिसर माधवन नायक बने थे।

Image credits: Instagram

6. Leo (2023

संजय दत्त इस फिल्म में विलेन एंटनी दास बने थे। थलापति विजय स्टारर इस सुपरहिट फिल्म का बजट लगभग 285 करोड़ रुपए था और इसने वर्ल्डवाइड 605.25 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था।

Image credits: Instagram

सभी 6 फिल्मों का कुल कलेक्शन

अगर संजय दत्त की पिछली 6 फिल्मों के साझा कलेक्शन की बात करें तो कुल वर्ल्डवाइड कमाई 3131.55 करोड़ रुपए होती है। यह आंकड़ा बीते 2 साल में किसी और इंडियन एक्टर ने नहीं छुआ है।

Image credits: Instagram