33 दिन से दुबई पुलिस के शिकंजे में सोफिया हयात, रो-रोकर सुनाया दुखड़ा
Entertainment news Feb 02 2024
Author: Rakhee Jhawar Image Credits:instagram
Hindi
दुबई में फंसी सोफिया हयात
सिंगर और एक्ट्रेस सोफिया हयात ने गुरुवार को एक वीडियो शेयर किया और बताया कि वह 33 दिनों से दुबई में फंसी हुई हैं।
Image credits: instagram
Hindi
सोफिया हयात ने शेयर किया वीडियो
33 दिनों से दुबई में फंसी सोफिया हयात ने वीडियो शेयर कर अपनी हालत के बारे में बताया है। इस दौरान वह रोती भी नजर आईं।
Credits: instagram
Hindi
सोफिया हयात ने नहीं बताया कारण
सोफिया हयात ने वीडियो में बताया कि वह दुबई में काफी परेशान है और वह यहां से कहीं जा भी नहीं पा रही हैं। हालांकि, उनके साथ क्या हुआ इसका कारण उन्होंने नहीं बताया है।
Image credits: instagram
Hindi
घर वापस जाना चाहती है सोफिया हयात
सोफिया हयात ने बताया कि वह लंदन अपने घर वापस जाना चाहती हैं। उन्होंने कहा- मैं केस के बारे में कुछ नहीं कह सकती और ना ही कुछ कहूंगी।
Image credits: instagram
Hindi
मेरी जिंदगी रूक गई है- सोफिया हयात
सोफिया हयात ने कहा- मेरी जिंदगी रूक गई है। मैं बिजनेस करती हूं, क्लिनिक चलाती हूं। दोनों ही काम 1 महीने से बंद पड़े हैं। मेरे पास दुबई में कोई इनकम सोर्स भी नहीं है।
Image credits: instagram
Hindi
रोज खर्च हो रहे £1000
सोफिया हयात ने बताया कि दुबई में रहने, खाने और पुलिस स्टेशन आने-जाने के लिए उनके हर दिन £1000 खर्च हो रहा है। उन्हें लंदन वाले घर का बिल भी चुकाना होता है।
Image credits: instagram
Hindi
पुलिस को लेकर क्या बोली सोफिया हयात
सोफिया हयात ने वीडियो शेयर कर लिखा- पुलिस केस में मदद कर रही है और कहा है कि यह जल्दी खत्म होगा। फिर मैं घर आ जाऊंगी, लेकिन यह तय नहीं है कि इसमें कितना समय लगेगा।
Image credits: instagram
Hindi
मेरी लाइफ में ऐसा कभी नहीं हुआ- सोफिया हयात
सोफिया हयात ने बताया- "मैंने अपने पूरे जीवन में कभी नहीं सोचा था कि मेरे साथ ऐसा कुछ हो सकता है। पुलिस सहित कुछ लोग मेरी मदद कर रहे हैं, जिसके लिए मैं आभारी हूं।"