अल्लू अर्जुन स्टारर 'पुष्पा 2' 8 दिन में ही इस साल की सबसे कमाऊ इंडियन फिल्म बन गई है। अब तक प्रभास की फिल्म 'कल्कि 2898 AD' पहले पायदान पर दी थी।
ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक़, 'पुष्पा 2' ने 8वें दिन भारत में करीब 37.9 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। भारत में फिल्म का नेट कलेक्शन 726.25 करोड़ हो गया है।
रिपोर्ट्स की मानें तो 'पुष्पा 2 : द रूल' ने वर्ल्डवाइड 1067 करोड़ रुपए कमा लिए हैं। इसके साथ ही इसने प्रभास की 'कल्कि 2898 AD' को पछाड़ दिया है, जिसने दुनियाभर में 1042.25 CRकमाए थे।
'पुष्पा 2' अब भारत की छठी सबसे कमाऊ फिल्म है। इसने शाहरुख़ खान की 'पठान' को पछाड़ दिया है, जिसने दुनियाभर में 1055 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था।
'पुष्पा 2' से आगे अब बस 'जवान', 'KGF 2', 'RRR', 'बाहुबली 2' और 'दंगल' भर हैं, जिनकी कमाई वर्ल्डवाइड क्रमशः 1160 CR, 1215 CR, 1230 CR, 1788 CR और 2070 CR कमाए थे।
'पुष्पा 2' जिस रफ़्तार से कमाई कर रही है। उसे देखते हुए अंदाजा लगाया जा रहा है कि दूसरे हफ्ते में यह 'RRR' को पछाड़ तीसरी सबसे कमाऊ इंडियन फिल्म बन सकती है।