अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 गुरुवार को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई। रिलीज के साथ ही फिल्म ने तहलका मचा दिया है। फिल्म के क्रिटिक्स से अच्छे रिव्यू मिले हैं।
अल्लू अर्जुन- रश्मिका मंदाना की फिल्म पुष्पा 2 का बजट 500 करोड़ है। फिल्म के डायरेक्टर सुकुमार है और इसमें फहाद फासिल ने विलेन का रोल प्ले किया है।
पुष्पा 2 को साउथ की 6 फिल्मों से टक्कर मिलेंगी। इसमें से एक ने 1000 करोड़ से ज्यादा कमाए और दूसरी ने लागत से 24 गुना ज्यादा कमाई की। अब देखना ये है कि पुष्पा 2 कितना कमाती है।
प्रभास- दीपिका पादुकोण की फिल्म कल्कि 2899 एडी साल 2024 की सबसे कमाऊ फि्लम है। फिल्म ने दुनियाभर में 1060 करोड़ का कलेक्शन किया।
थलापति विजय की फिल्म द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम ने भी बॉक्स ऑफिस हिलाया। मूवी ने 452 करोड़ की ताबड़तोड़ कमाई की।
जूनियर एनटीआर-जाह्नवी कपूर की फिल्म देवरा पार्ट 1 ने दुनियाभर में 426 करोड़ का बिजनेस किया।
शिवकार्तिकेय की फिल्म अमरन ने भी बॉक्स ऑफिस पर जमकर जलवा दिखाया। मूवी ने वर्ल्डवाइड 325 करोड़ का कारोबार किया।
तेजा सज्जा की फिल्म हनुमान ने कमाई के मामले में कई फिल्मों को पीछे छोड़ दिया। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ का कलेक्शन किया।
मंजुम्मेल बॉयज 2024 की साउथ की वो फिल्म है, जिसने अपने बजट से 24 गुना ज्यादा कमाई की। फिल्म का कलेक्शन 240 करोड़ रहा। बता दें कि फिल्म का बजट 10 करोड़ है।