South Cinema

थलापति विजय की 10 सबसे कमाऊ फ़िल्में, Leo 4 दिन में पहले नंबर पर पहुंची

Image credits: Instagram

10. नंबन

2012 में रिलीज हुई इस फिल्म का निर्माण 55 करोड़ रुपए में हुआ,जबकि इसने दुनियाभर में 86 करोड़ रुपए कमाए थे। फिल्म का डायरेक्शन एस. शंकर ने किया था।

Image credits: Instagram

9. पुली

चिम्बुदेवन के निर्देशन वाली इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 105 करोड़ रुपए कमाए थे। 2015 में आई इस फिल्म का बजट करीब 92 करोड़ रुपए था।

Image credits: Instagram

8. भैरवा

70 करोड़ रुपए के बजट में बनी इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 115 करोड़ रुपए कमाए थे। भारतन के निर्देशन में बनी यह फिल्म 2017 में रिलीज हुई थी।

Image credits: Instagram

7. कथ्थी

2014 में रिलीज हुई इस फिल्म का निर्माण करीब 70 करोड़ रुपए में हुआ था, जबकि ए. आर. मुरुगडॉस डायरेक्टेड इस फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 134 करोड़ रुपए रहा था।

Image credits: Instagram

6. थुपक्की

फिल्म का निर्देशन ए. आर. मुरुगडॉस ने किया था। 2012 में आई इस फिल्म की वर्ल्डवाइड कमाई 137 करोड़ रुपए थी। जबकि इस फिल्म का निर्माण 60 करोड़ रुपए में हुआ था।

Image credits: Instagram

5. थेरी

72 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 168 करोड़ रुपए कमाए थे। एटली कुमार के निर्देशन वाली यह फिल्म 2016 में रिलीज हुई थी।

Image credits: Instagram

4. सरकार

ए.आर. मुरुगडॉस के निर्देशन में बनी यह फिल्म 2018 में रिलीज हुई थी। लगभग 130 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 258 करोड़ रुपए कमाए थे।

Image credits: Instagram

3. मेर्सल

यह फिल्म 2017 में रिलीज हुई और वर्ल्डवाइड इसकी कमाई 267 करोड़ रुपए रही थी। एटली कुमार निर्देशित इस फिल्म का बजट 120 करोड़ रुपए था।

Image credits: Instagram

2.बिगिल

एटली कुमार के निर्देशन में बनी इस फिल्म का बजट 180 करोड़ रुपए था, जबकि वर्ल्डवाइड इसने 321 करोड़ रुपए कमाए। फिल्म 2019 में रिलीज हुई थी।

Image credits: Instagram

1. Leo

यह विजय की लेटेस्ट फिल्म है, जिसने 4 दिन में वर्ल्डवाइड लगभग 404 करोड़ रुपए कमा लिए हैं। लोकेश कनागराज के निर्देशन में बनी इस फिल्म का बजट 250-350 करोड़ रुपए है।

Image credits: Instagram