थलापति विजय 50 साल के हो गए हैं। 1974 को चेन्नई में जन्में विजय का बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त जलवा रहा। पिछले 10 साल की बात करें तो उनकी फिल्मों ने करीब 3000 करोड़ का बिजनेस किया।
थलापति विजय के पिछले 10 साल का बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड देखें तो उन्होंने 12 फिल्मों में काम किया और इनमें से करीब सभी हिट रहीं।
2014 में थलापति विजय की 2 फिल्में आई जिला और कैथी। दोनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर गदर किया। इनकी कुल कमाई 213 करोड़ रही।
2015-16 के बीच थलापति विजय की दो फिल्में पुली और थेरी रिलीज हुई। दोनों फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर 251 करोड़ कमाए।
थलापति विजय की 2017-18 के बीच 3 फिल्में भैरवा, मार्शल और सरकार रिलीज हुई। तीनों फिल्में हिट रहीं और तीनों का टोटल कलेक्शन 634 करोड़ रहा।
थलापति विजय की 2019-21 के बीच 2 फिल्में बिगिल और मास्टर आईं। दोनों ही फिल्में ब्लॉकबस्टर रही। इनका कुल कलेक्शन 605 करोड़ रहा।
2022-23 के बीच थलापति विजय की बीस्ट, वारिसु और लियो रिलीज हुईं। तीनों ही फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस हिलाकर रख दिया। इन तीनों फिल्मों का टोटल कलेक्शन 1230 करोड़ रहा।
थलापति विजय की अपकमिंग फिल्म की बात करें तो वो है द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम। ये फिल्म 5 सितंबर को रिलीज होगी। इसके अलावा उनकी एक मूवी 2025 में भी आएगी।