Hindi

वह कोरियोग्राफर, रेप के आरोप के चलते सरकार ने छीना जिसका नेशनल अवॉर्ड!

Hindi

70वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स

8 अक्टूबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 70वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स के विजेताओं को अवॉर्ड्स प्रदान किए। इस दौरान मिथुन चक्रवर्ती को दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड दिया गया।

Image credits: Instagram
Hindi

एक कोरियोग्राफर, जिसका नेशनल अवॉर्ड छिना!

मशहूर कोरियोग्राफर जानी मास्टर को 70वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स के दौरान बेस्ट कोरियोग्राफर का अवॉर्ड दिया जाना था। लेकिन कुछ दिन पहले ही सरकार ने उनसे अवॉर्ड वापस ले लिया।

Image credits: Instagram
Hindi

जानी मास्टर से क्यों वापस लिया गया नेशनल फिल्म अवॉर्ड

जानी मास्टर का असली नाम शैक जानी बाशा है। हाल ही में उनके खिलाफ POCSO के तहत रेप केस रजिस्टर्ड किया गया है। इसी के चलते उनसे सरकार ने अवॉर्ड वापस लिया है।

Image credits: Instagram
Hindi

जानी मास्टर ने किया था नाबालिग कलीग का रेप?

दरअसल, जानी मास्टर पर उनकी 21 वर्षीय कलीग ने रेप का आरोप लगाया है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि जब वह नाबालिग थी, तब जानी मास्टर ने उनका उत्पीड़न शुरू कर दिया था।

Image credits: Instagram
Hindi

गोवा से अरेस्ट किए गए थे जानी मास्टर

जानी मास्टर को 19 सितंबर को रेप और उत्पीड़न केस में गोवा से अरेस्ट किया गया था। POCSO एक्शन के तहत अरेस्ट हुए जानी को हैदराबाद की चंचलगुडा सेंट्रल जेल में रखा गया था।

Image credits: Instagram
Hindi

दो बच्चों के पिता हैं जानी मास्टर

आंध्रप्रदेश के नेल्लोर में जन्मे 42 साल के जानी मास्टर पवन कल्याण की 'जन सेना पार्टी' के सदस्य हैं। वे शादीशुदा और दो बच्चों के पिता हैं। उनकी पत्नी का नाम सुमा लता उर्फ़ आयशा है।

Image credits: Instagram
Hindi

चुनिंदा फ़िल्में, जिनमें कोरियोग्राफी कर चुके जानी मास्टर

जानी ने तमिल, तेलुगु और कन्नड़ फिल्मों के अलावा हिंदी में 'अज्ञात', 'जय हो', 'राधे', 'किसी का भाई किसी की जान', 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' जैसी फिल्मों में कोरियोग्राफी की है।

Image Credits: Instagram