साउथ इंडियन एक्ट्रेस प्रज्ञा नागरा एक प्राइवेट वीडियो को लेकर चर्चा में हैं, जो हाल ही में ऑनलाइन लीक हुआ। दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो प्रज्ञा का ही है।
प्रज्ञा नागरा ने प्राइवेट वीडियो लीक विवाद पर चुप्पी तोड़ी है और कहा है कि यह उनके लिए बुरे सपने से कम नहीं है। उन्होंने वायरल वीडियो को फर्जी बताया है।
प्रज्ञा ने X पर लिखा, "अभी भी इनकार में हूं। उम्मीद कर रही हूं कि यह एक बुरा सपना है, जिससे मैं जाग जाऊंगी। टेक्नोलॉजी हमारी मदद के लिए है, हमारी जिंदगी में दुख लाने के लिए नहीं।"
प्रज्ञा ने आगे लिखा, "उन पर तरस ही खा सकते हैं, जो दुष्ट दिमाग वाले इसका दुरुपयोग कर AI कंटेंट बनाते हैं और जो लोग इसे फैलाने में मदद करते हैं।"
प्रज्ञा की मानें तो इस मुश्किल घड़ी में वे खुद को मजबूत बनाए रखने की कोशिश कर रही हैं और उन लोगों की आभारी हैं, जो उनके साथ खड़े हैं।
अंबाला से ताल्लुक रखने वाली प्रज्ञा के पिता आर्मी में हैं और वे खुद सेना में जाना चाहती थीं। लेकिन इंजीनियरिंग की पढ़ाई करते-करते उन्होंने मॉडलिंग और एक्टिंग में आने का मन बना लिया।
25 साल प्रज्ञा ने 2022 में Varalaru Mukkiyam से तमिल, 2023 में Nadhikalil Sundari Yamuna से मलयालम और 2024 में Laggam से तेलुगु फिल्मों में डेब्यू किया।