Cannes 2026 में तारा सुतारिया का धमाका, पहली झलक ने इंटरनेट हिला दिया
Entertainment May 14 2026
Author: Gagan Gurjar Image Credits:Instagram
Hindi
Cannes में तारा का ग्रैंड डेब्यू
Cannes Film Festival में पहली बार पहुंचीं तारा सुतारिया ने अपने स्टाइल से सबका ध्यान खींच लिया। सोशल मीडिया पर उनका लुक तेजी से वायरल हो रहा है।
Image credits: Instagram
Hindi
ब्लैक-व्हाइट लुक बना चर्चा का विषय
तारा ने Helsa का कस्टम ब्लैक-व्हाइट गाउन पहना। स्ट्रैपलेस कॉर्सेट डिजाइन और स्वीटहार्ट नेकलाइन ने उनके लुक को रॉयल फील दिया।
Image credits: Instagram
Hindi
विंटेज हॉलीवुड ग्लैमर का तड़का
गाउन की वॉल्यूमिनस ब्लैक स्कर्ट और व्हाइट लेस डिटेलिंग ने 1950s हॉलीवुड फैशन की याद दिला दी। उनका पूरा लुक बेहद क्लासी नजर आया।
Image credits: Instagram
Hindi
जूलरी और सनग्लासेस ने बढ़ाया स्वैग
तारा ने गोल्ड पर्ल-ड्रॉप ईयररिंग्स, ब्लैक कैट-आई सनग्लासेस और क्लासिक पंप्स के साथ अपना रेट्रो-ग्लैम अवतार पूरा किया।
Image credits: Instagram
Hindi
इंस्टाग्राम पोस्ट ने जीता दिल
तारा ने इंस्टाग्राम पर लिखा, “कान्स फिल्म फेस्टिवल में शामिल होने और रेड सी फिल्म फाउंडेशन की विमेन इन सिनेमा गाला में सम्मानित होने को लेकर बेहद उत्साहित हूं।”
Image credits: Instagram
Hindi
तारा सुतारिया के लुक की खूब हो रही तारीफ़
इंटरनेट यूजर्स तारा सुतारिया के कान्स लुक की जमकर तारीफ़ कर रहे हैं। वे इसे आलिया भट्ट से बेहतर बता रहे हैं और तारा की पोस्ट के कमेंट बॉक्स में पहुंचकर उन्हें चीयर कर रहे हैं।
Image credits: Instagram
Hindi
एयरपोर्ट लुक भी हुआ वायरल
कान्स पहुंचने से पहले भी तारा का एयरपोर्ट लुक चर्चा में रहा। उन्होंने डार्क ग्रे स्ट्राइप्ड सूट पहना था, जिसकी कीमत करीब ₹65,789 बताई जा रही है।