Hindi

Bigg Boss के इन 8 कपल की आशिकी रही सुर्खियों में फिर क्यों टूटा रिश्ता

Hindi

सलमान खान के Bigg Boss 17 का फिनाले

सलमान खान के शो बिग बॉस 17 का 28 जनवरी रविवार को फिनाले होने जा रहा है। फिनाले में होस्ट सलमान कंटेस्टेंट्स के साथ जमकर मस्ती करते नजर आएंगे।

Image credits: instagram
Hindi

बिग बॉस के घर में कपल्स की आशिकी

बिग बॉस 17 का फिनाले हो रहा है। इस मौके पर आपको बिग बॉस के उन कपल्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी आशिकी के चर्चे खूब रहे लेकिन घर से बाहर आते के बाद इनका ब्रेकअप हो गया।

Image credits: instagram
Hindi

शमिता शेट्टी-राकेश बापट

शमिता शेट्टी और राकेश बापट बिग बॉस 15 के प्रतिभागी रहे। घर के अंदर दोनों के बीच जमकर आशिकी हुई। घर से बाहर आने के बाद भी दोनों का इश्क कम नहीं हुआ। फिर अचानक ब्रेकअप हो गया।

Image credits: instagram
Hindi

मिशा अय्यर- ईशान सहगल

मिशा अय्यर और ईशान सहगल भी बिग बॉस 15 के कंटेस्टेंट रहे। घर के दोनों ने जमकर इश्क फरमाया। दोनों कई बार इंटीमेट भी हुए। लेकिन घर से बाहर आने के बाद रिश्ता ज्यादा दिन चल नहीं पाया।

Image credits: instagram
Hindi

माहिरा शर्मा-पारस छाबड़ा

पारस छाबड़ा और माहिरा शर्मा बिग बॉस 13 के प्रतिभागी रहे। घर में साथ रहने के दौरान दोनों के बीच आशिकी शुरू हुई। हालांकि, यह आशिकी ज्यादा लंबी नहीं चल पाई।

Image credits: instagram
Hindi

हिमांशी खुराना-असीम रियाज

असीम रियाज और हिमांशी खुराना बिग बॉस 13 के कंटेस्टेंट थे। दोनों का प्यार घर के अंदर परवान चढ़ा। दोनों के बीच ब्रेकअप की खबरें हाल ही में आईं थीं।

Image credits: instagram
Hindi

बंदगी कालरा-पुनीश शर्मा

पुनीश शर्मा और बंदगी कालरा बिग बॉस सीजन 11 के कंटेस्टेंट थे। दोनों ने घर के अंदर जमकर आशिकी की। दोनों खूब इंटीमेट भी हुए। कुछ साल पहले ही दोनों का ब्रेकअप हुआ।

Image credits: instagram
Hindi

उपेन पटेल-करिश्मा तन्ना

करिश्मा तन्ना और उपेन पटेल की आशिकी के चर्चे बिग बॉस 8 के घर में खूब हुए। बाहर आने के बाद भी दोनों ने साथ में खूब वेकेशन एन्जॉय किया। हालांकि, बाद में दोनों का रिश्ता खत्म हो गया।

Image credits: instagram
Hindi

तनीषा मुखर्जी-अरमान कोहली

अरमान कोहली और तनीषा मुखर्जी बिग बॉस 7 के कंटेस्टेंट रहे। दोनों के बीच घर के अंदर अफेयर शुरू हुआ। हालांकि, घर से बाहर आने के बाद दोनों की प्यार खत्म हो गया।

Image credits: instagram
Hindi

गौहर खान-कुशाल टंडन

बिग बॉस 7 के प्रतिभागी रहे कुशाल टंडन और गौहर खान के बीच भी घर में प्यार परवान चढ़ा। हालांकि, दोनों ही अपने रिश्ते को लंबा नहीं ले जा पाए।

Image Credits: instagram