बिग बॉस 17 का ग्रैंड फिनाले रविवार यानी 28 जनवरी को होने जा रहा है। फिनाले इवेंट की शुरुआत शाम 6 बजे होगी।
बिग बॉस 17 का ग्रैंड फिनाले करीब 6 घंटे चलेगा। शाम 6 बजे से शुरू इवेंट रात 12 बजे विनर की घोषणा के साथ खत्म होगा।
बिग बॉस का 17वां सीजन खत्म हो रहा है। इस मौके पर आपको बताते हैं कि अभी तक किन कंटेस्टेंट्स को सबसे ज्यादा प्राइज मनी मिली।
बिग बॉस के पहले विनर बॉलीवुड एक्टर राहुल रॉय थे। उन्हें विनिंग ट्रॉफी के साथ 1 करोड़ रुपए प्राइज मनी मिली थी।
बिग बॉस 2 के विनर रहे आशुतोष कौशिक थे। उन्हें भी 1 करोड़ रुपए प्राइज मनी के साथ विनर ट्रॉफी मिली थी।
बिग बॉस 3 के विनर एक्टर विंदू दारा सिंह रहे थे। उन्होंने भी 1 करोड़ रुपए की रकम इनाम के तौर पर मिली थी।
टीवी की जानीमानी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी भी बिग बॉस का हिस्सा रही हैं। श्वेता बिग बॉस सीजन 4 की विनर रही थी। उन्हें भी 1 करोड़ रुपए मिले थे।
बिग बॉस 5 के प्रतिभागियों में से एक जूही परमार भी रही थी। 5वें सीजन की जूही विनर रही थी। उन्हें भी इनाम के तौर पर 1 करोड़ रुपए मिले थे।
बिग बॉस के 5 सीजन के बाद इसकी प्राइज मनी आधी कर दी गई यानी 50 लाख रुपए। शो के 11 सीजन तक 50 लाख रुपए प्राइम मनी के तौर पर दिए गए।
Bigg Boss 17: ट्रॉफी के लिए इन 2 में होगी टक्कर, मुनव्वर फारुकी OUT!
Bigg Boss 17 Grand Finale कब होगा, कितनी होगी प्राइज मनी, जानिए सब कुछ
GHKKPM का Maha Twist: 4 लोगों की मौत के बाद क्या अब होगी सवि की मौत?
Anupamaa Spoiler: तोषू को ऐसे जलील करेगी अनु, अनुज को होगी यह गलतफहमी