कॉमेडियन कपिल शर्मा का जन्म 2 अप्रैल 1981 को अमृतसर में हुआ था। वे देश के सबसे पॉपुलर कॉमेडियन हैं। जानिए उनकी पढ़ाई और परिवार के बारे में...
कपिल शर्मा ने अपनी स्कूलिंग अमृतसर के श्रीराम आश्रम सीनियर सेकंड्री स्कूल से की। उसके बाद वे यहीं के हिंदू कॉलेज गए। कपिल ने जालंधर के एपीजे कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स से ग्रैजुएशन किया।
कपिल शर्मा के पिता जीतेन्द्र कुमार पुंज पंजाब पुलिस में हेड कांस्टेबल थे। 2004 में दिल्ली एम्स में कैंसर से उनका निधन हो गया था। कपिल की मां जनक रानी गृहिणी हैं।
कपिल शर्मा के एक बड़े भाई है, जिनका नाम अशोक कुमार शर्मा है। अशोक पंजाब पुलिस में कांस्टेबल के तौर पर काम करते हैं।
कपिल शर्मा की बहन का नाम पूजा है, जिनकी शादी पवन देवगन नाम के शख्स से हुई है। पूजा और पवन का एक बेटा है, जिसका नाम उन्होंने परीक्षित रखा है।
कपिल की पत्नी गिन्नी चतरथ उनसे लगभग 8 साल छोटी हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो गिन्नी के पिता पंजाब में बिजनेसमैन हैं। कपिल और गिन्नी के दो बच्चे (बेटी अनायरा और बेटा त्रिशान) हैं।