Hindi

Megha Barsenge ALERT:मनोज की चाल में फंसे मेघा-अर्जुन, क्या पलटेगा गेम

Hindi

मेघा बरसेंगे अपडेट

सीरियल मेघा बरसेंगे इस वक्त धांसू मोड़ पर पहुंच गया है। एक तरफ अर्जुन, मेघा का साथ देकर उसकी मदद कर रहा है तो दूसरी ओर उसका पति मनोज उसे पागल साबित करने की साजिश रच रहा है।

Image credits: instagram
Hindi

मनोज ने मेघा को बताया पागल

कोर्ट में मनोज पत्नी मेघा को पागल बताता है और कहता है कि वो ड्रग्स की आदी है। ड्रग्स लेने की वजह से वो अजीबोगरीब हरकतें करती हैं।

Image credits: instagram
Hindi

अर्जुन करता है मनोज पर पलटवार

कोर्ट में मनोज की दलीलें सुनने के बाद अर्जुन पलटवार करता है। वो बताता है कि मेघा एकदम ठीक है। इतना ही नहीं अर्जुन, मेघा को अपनी पत्नी भी बताता है।

Image credits: instagram
Hindi

कोर्ट में उड़े मनोज के होश

कोर्ट में जज के सामने जब अर्जुन, मेघा को अपनी पत्नी बताता है कि तो मनोज के होश उड़ जाते हैं। वो यहां तक कहता है कि अर्जुन झूठ बोल रहा है।

Image credits: instagram
Hindi

अर्जुन देता है मेघा को हिम्मत

कोर्ट के बाहर आकर अर्जुन, मेघा को हिम्मत देता है। वो मेघा से कहता है कि उसने अभी तक पूरी हिम्मत के साथ लड़ाई है और आगे भी उसे ऐसे ही लड़ना है।

Image credits: instagram
Hindi

मनोज ने चली घटिया चाल

मनोज एक बार फिर घटिया चाल चलता है और अर्जुन-मेघा को फंसाने के लिए मीडिया को बुला लेता है। मीडिया वाले दोनों से अजीबोगरीब सवाल पूछते हैं।

Image credits: instagram
Hindi

क्या फंस गए है अर्जुन-मेघा

मीडियावालों के सवालों के घेरे में फंसे अर्जुन-मेघा क्या बचकर निकल पाएंगे या फिर मनोज की गंदी चाल का करारा जवाब देंगे। अपकमिंग शो में देखना मजेदार होगा।

Image Credits: instagram