Hindi

5 साल से नहीं TV के अकबर के पास कोई काम, अब पहचानना भी मुश्किल

Hindi

33 साल के हुए TV के अकबर

टीवी के अकबर के नाम से फेमस रजत टोकस 33 साल के हो गए हैं। उनका जन्म 1991 को दिल्ली में हुआ था। रजत ने अपनी अदायगी के जरिए टीवी की दुनिया में खूब नाम कमाया।

Image credits: instagram
Hindi

टीवी के अकबर को पहचानना मुश्किल

रजत टोकस पिछले 5 साल से किसी भी टीवी सीरियल में नजर नहीं आए। अब तो उन्हें पहचान पाना भी मुश्किल होता है। उनका वजन भी काफी बढ़ गया है।

Image credits: instagram
Hindi

रजत टोकस का टीवी करियर

रजत टोकस ने अपने करियर में ज्यादातर पीरियड ड्रामा सीरियलों में काम किया। इन शोज की वजह से उन्हें घर-घर में खूब पहचान भी मिली।

Image credits: instagram
Hindi

रजत टोकस का पहला टीवी शो

रजत टोकस ने 2006 में टीवी की दुनिया में कदम रखा था। उनका पहला शो धरती का वीर योद्धा पृथ्वीराज चौहान था। इसमें उन्होंने पृथ्वीराज चौहान का किरदार निभाया था।

Image credits: instagram
Hindi

जोधा-अकबर से मिली रजत टोकस को पहचान

2013 में आए टीवी शो जोधा अकबर से रजत टोकस को जबरदस्त पहचान मिली। उन्हें घर-घर में अकबर के नाम से पहचाना जाने लगा। इस शो में उनके साथ परिधि शर्मा लीड रोल में थीं।

Image credits: instagram
Hindi

रजत टोकस का आखिरी शो

रजत टोकस 2018-19 में आए एकता कपूर के शो नागिन 3 में आखिरी बार नजर आए थे। इसके बाद से यानी पिछले 5 साल से रजत के पास कोई काम नहीं है।

Image credits: instagram
Hindi

रजत टोकस के टीवी सीरियल

रजत टोकस ने धरम वीर, केशव पंडित, तेरे लिए, नागिन, चंद्र नंदिनी जैसे टीवी शोज में काम किया। वे 2011 में आए शो बंदिनी में कैमियो करते नजर आए थे।

Image Credits: instagram