रामानंद सागर के बेटे ला रहे RAMAYAN की अनकही कहानी, जानें कौन होगा राम
TV Feb 26 2024
Author: Rakhee Jhawar Image Credits:instagram
Hindi
रामानंद सागर की रामायण
रामानंद सागर की रामायण ने इतिहास रचा था। आज भी इस शो को दर्शक भूल नहीं पाए हैं। इस धारावाहिक का प्रसारण 1987 में दूरदर्शन पर किया गया था।
Image credits: instagram
Hindi
अरुण गोविल-दीपिका चिखलिया की रामायण
रामानंद सागर की रामायण में अरुण गोविल राम और दीपिका चिखलिया ने सीता का किरदार निभाया था। दोनों को लोग आज भी इसी रूप में देखते हैं।
Image credits: instagram
Hindi
रामायण का दूसरा वर्जन
रामानंद सागर के बेटे प्रेम सागर रामायण का दूसरा वर्जन बनाने जा रहे हैं। वे रामायण की अनकही कहानी लेकर आ रहे हैं। उन्होंने इस बारे में खुद बात की।
Image credits: instagram
Hindi
रामायण नहीं बनाई जा सकती
ईटाइम्स से बात करते हुए प्रेम सागर ने बताया कि वे जो रामायण बना रहे हैं, वह उनके पिता ने नहीं बनाई। उन्होंने कहा कि रामायण नहीं बनाई जा सकती और उस एपिक शो को छूना मूर्खता होगी।
Image credits: instagram
Hindi
प्रेम सागर की रामायण
प्रेम सागर ने बताया कि रामायण में अन्य विषयों जैसे सीता-हनुमान के दृष्टिकोण से या राम के सबसे बड़े भक्त कखबुशुण्डि के माध्यम से बताया जा सकता है। वे कुछ अलग करना चाहते हैं।
Image credits: instagram
Hindi
रामायण की अनकही कहानी
प्रेम सागर ने बताया कि वे एक अलग रामायण की योजना बना रहे हैं। उन्होंने बताया कि उनकी रामायण में कई तरह के रहस्योद्घाटन होंगे।
Image credits: instagram
Hindi
प्रेम सागर की रामायण का राम
प्रेम सागर ने बताया कि वे राम का किरदार निभाने के लिए किसी की तलाश कर रहे हैं। वे अरुण गोविल को कास्ट नहीं कर सकते क्योंकि वह पहले ही यह किरदार निभा चुके हैं।
Image credits: instagram
Hindi
भगवान विष्णु के रूप में राम
प्रेम सागर ने बताया कि अब तक टीवी की सभी रामायण में भगवान राम को एक योद्धा, राजा, वनवासी और पति के रूप में दिखाया गया लेकिन किसी में भी भगवान विष्णु के रूप में राम नहीं दिखे।