अगर आप अपने हर कदम पर एक मीठी झनकार चाहती हैं, तो घुंघरू वाली गोल्ड प्लेटेड पायल बेस्ट ऑप्शन है। यह पारंपरिक लुक के साथ-साथ मॉडर्न टच भी देती है। नई नवेली दुल्हन के लिए बेस्ट है।
अगर आप ज्यादा ज्वेलरी पहनना पसंद नहीं करतीं, लेकिन स्टाइलिश दिखना चाहती हैं, तो चेन स्टाइल गोल्ड प्लेटेड पायल बेस्ट चॉइस है। रेगुलर यूज से लेकर ऑफिस तक लिए परफेक्ट है।
दुल्हन के पैरों के लिए यह पायल डिजाइन परफेक्ट है। गोल्ड प्लेटेड चौड़ी पट्टी के साथ नीचे घुंघरू जोड़े गए हैं। साड़ी-लहंगा पर आप ये पायल डिजाइन पहन सकती हैं।
अगर आपको क्लासिक और रॉयल लुक पसंद है, तो कुंदन वर्क वाली गोल्ड प्लेटेड पायल एक बेहतरीन चॉइस हो सकती है। आर्टिफिशियल पायल आप 500 के अंदर ले सकती हैं।
गोल्ड और कुंदन का कॉम्बिनेशन हमेशा खूबसूरत लगता है। यह डिज़ाइन एलीगेंट और रॉयल लुक देता है, जो खास मौकों के लिए परफेक्ट ऑप्शन है।
अगर आप हैवी पायल डिजाइन पसंद करती हैं तो फिर यह ऑप्शन बेस्ट है। फ्लावर टो रिंग यानी बिछिया के साथ घुंघरू वाले पायल को जोड़ा गया है।
अगर आपको कुछ अलग और कलरफुल पायल चाहिए, तो मीनाकारी डिजाइन वाली गोल्ड प्लेटेड पायल बेस्ट रहेगी। यह खासतौर पर ट्रेडिशनल और फेस्टिवल लुक के लिए परफेक्ट होती है।
अगर आप सिल्वर के ऊपर गोल्ड पानी चढ़ाना चाहती है तो फिर पायल की कीमत 2-5 हजार के बीच होगी। अगर आप आर्टिफिशियल मार्केट से लेना चाहती है तो 200 से 2 हजार में मिल जाएंगे।