अगर आप इस वेडिंग सीजन नया लहंगा खरीदने की सोच रही हैं, तो अंशुला कपूर से इंस्पायर्ड ये 6 खूबसूरत पार्टी वियर लहंगा डिजाइंस जरूर देखें।
Image credits: Instagram
Hindi
मोनोक्रोम सिल्क लहंगा
सिंपल लेकिन लग्जरी लुक चाहती हैं, तो एक ही रंग में सिल्क लहंगा चुनें। पिंक, आइवरी या ब्लैक जैसे रंग मोनोक्रोम स्टाइल में बेहद स्टनिंग लगते हैं। भारी जूलरी संग प्रीमियम लुक पाएं।
Image credits: Instagram
Hindi
आइवरी एम्ब्रॉयडरी लहंगा
सॉफ्ट और रॉयल लुक पसंद है तो आइवरी एम्ब्रॉयडरी लहंगा शानदार ऑप्शन है। हल्की सीक्विन और थ्रेड एम्ब्रॉयडरी बेहद ग्रेसफुल लगती है। इंगेजमेंट और डे-फंक्शन के लिए यह बेस्ट है।
Image credits: Instagram
Hindi
सीक्विन और बीड वर्क मारवाड़ी लहंगा
ग्लैमरस पार्टी लुक के लिए सीक्विन और बीड वर्क वाला लहंगा शानदार ऑप्शन है। इसमें हल्की चमक और बारीक कारीगरी पूरे आउटफिट को सुंदर बनाती है। ऐसे मारवाड़ी लहंगा कॉकटेल के लिए चुनें।
Image credits: Instagram
Hindi
फ्लोरल प्रिंट ऑर्गेंजा लहंगा
अगर आप हल्का और ट्रेंडी लुक चाहती हैं, तो ऑर्गेंजा फैब्रिक पर फ्लोरल प्रिंट वाला लहंगा बेहतरीन है। यह डिजाइन दिन के फंक्शन, हल्दी, मेहंदी या छोटे वेडिंग इवेंट्स के लिए परफेक्ट है।
Image credits: Instagram
Hindi
साटन शर्ट संग रॉयल गोटा लहंगा
डे फंक्शन के लिए साटन शर्ट संग रॉयल गोटा लहंगा का कॉम्बो चुनें। गोल्ड जरी और स्टोन वर्क इसकी खूबसूरती को और बढ़ा देते हैं। अंशुला कपूर का यह स्टाइल रॉयल और क्लासी लगेगा।
Image credits: Instagram
Hindi
सितारा वर्क पार्टी वियर लहंगा
सितारा वर्क वाले लहंगे हमेशा पार्टी में अलग पहचान दिलाते हैं। कैमरे की फ्लैश और लाइट्स में ये खूबसूरत दिखाई देता है। संगीत, कॉकटेल और रिसेप्शन के लिए यह डिजाइन शानदार रहेगा।