Food

हेल्थ और टेस्ट का संगम हैं आम की ये 10 वरायटी, एक बार तो जरूर चखें

Image credits: Getty

भारत के फेमस आम

भारत में आम की 1000 किस्में उगाई जाती है। लेकिन हम आपको यहां 10 फेमस आम के बारे में बताएंगे जिसका मजा गर्मी में जरूर लेना चाहिए।

Image credits: Getty

दशहरी आम

दशहरी फेमस आमों में से एक है। इसका रंग हल्का पीला और हरा होता है। गूदा हल्का ऑरेंज टिंज लिए होता है। पतला छिलका और पतली गुठली इसकी खासियत होती है। मिठास शहद की तरह होती है।

Image credits: Getty

लंगड़ा आम

भले ही इस आम का नाम लंगड़ा हो लेकिन यह गोलाकार और दूसरे आम के मुकाबले बड़ा होता है। पूरी तरह हरा दिखने वाले इस आम में बहुत ज्यादा गुदा और रेशे होता है और खाने में बहुत ही मीठा।

Image credits: Getty

अल्फांसो

अल्फांसो का आम का राजा कहा जाए तो गलत नहीं होगा। महाराष्ट्र के कोंकण में पैदा होने वाले इस आम की कीमत ज्यादा होती है। पीला, बेहतरीन खुशबू और शक्कर सी मिठास इस आम की खासियत है।

Image credits: Getty

चौसा आम

चौसा आम के छिलके पतले और मुलायम होते हैं। इसमें बैलेंस्ड मिठास होती है। हल्के पीले रंग का यह आम आकार में काफी बड़ा होता है और बहुत कम वक्त के लिए बाजार में मिलता है।

Image credits: Getty

सफेदा आम

चमकदार पीले रंग वाले ये आम आंध्र प्रदेश से आता है। ये आम रेशे रहित होते हैं और ज्यादातर शेक बनाने में इस्तेमाल होते हैं।

Image credits: Getty

गुलाबखास आम

गुलाबखास आम गोल आकार का होता है और इसका उपरी हिस्सा लाल रंग का होता है।भीनी खुशबू और अच्छी मिठास को समेटे ये आम की पैदावार उत्तर प्रदेश के मुज़फ्फरनगर और बिहार में होता है।

Image credits: Getty

हिमसागर आम

पश्चिम बंगाल में इस आम को उगाया जाता है। स्वाद और खुशबू में बहुत ही अच्छा होता है। इसमें गूदा तीन चौथाई होता है वो भी बिना रेशे का।

Image credits: Getty

नीलम आम

नीलम की आम किस्म की खेती भारत के लगभग हर हिस्से में की जाती है। लेकिन आंध्र में इसकी अच्छी किस्म उगाई जाती है।स्वाद में बेहद ही मीठा होता है। यह हल्के पीले रंग का होता है।

Image credits: Getty

तोतापुरी आम

इस आम का सिरा नुकीला होता है और छिलका काफी मोटा। लेकिन टेस्ट में काफी अच्छा होता है। तोतापुरी आम दक्षिण भारत में उगाया जाता है। लेकिन भारत के हर हिस्से में यह काफी लोकप्रिय है।

Image credits: ANI

आम खाने फायदे

आम में विटामिन ए, सी की भरपूर मात्रा होती है। इम्युनिटी बूस्ट करने,स्किन हेल्दी रखने, ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने और दिल को स्वस्थ्य रखने का काम आम करता है।

Image credits: Getty