Hindi

देसी या सफेद कौन अंडा है अधिक सेहतमंद, किसे खाना चाहिए?

Hindi

प्रोटीन का अच्छा श्रोत है अंडा

अंडा प्रोटीन का अच्छा श्रोत है। इसके साथ ही इसमें कैल्शियम भी भरपूर मात्रा में होता है। यह हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है।

Image credits: Freepik
Hindi

अंडा में होता है कोलेस्ट्रॉल

अंडे खाने में बहुत आसान होते हैं। इन्हें पकाना आसान है। इनमें कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बहुत ज्यादा होती है, इसलिए बहुत से लोग इसे खाने से बचते हैं।

Image credits: Freepik
Hindi

देसी अंडे खाना ज्यादा सेहतमंद

बहुत से लोगों का मानना है कि देसी अंडे खाना या पूरे अंडे की बजाय सिर्फ अंडे का सफेद भाग खाना ज्यादा सेहतमंद होता है। लेकिन क्या यह सच है?

Image credits: Freepik
Hindi

देसी अंडे और सफेद अंडे में अंतर

सफेद और देसी अंडों के बीच सबसे साफ अंतर रंग है। देसी अंडे हल्के भूरे या हल्के सफेद रंग के होते हैं। वहीं, पोल्ट्री फार्म के सफेद अंडे बिल्कुल सफेद होते हैं।

Image credits: Freepik
Hindi

अधिक महंगे होते है देसी अंडे

देसी अंडों को सफेद अंडों से ज्यादा हेल्दी माना जाता है। इसके चलते वे सफेद अंडे से ज्यादा महंगे होते हैं।

Image credits: Freepik
Hindi

देसी अंडे में नहीं होते कृत्रिम हार्मोन और दवाएं

देसी अंडे मुर्गियां प्राकृतिक रूप से देती हैं। उन्हें कृत्रिम हार्मोन व दवाइयां नहीं दी जाती। पोल्ट्री फार्म की मुर्गियों को अधिक अंडे देने के लिए हार्मोन व दवाइयां दी जाती हैं।

Image credits: Freepik
Hindi

देसी और सफेद अंडे के पोषण में नहीं है बड़ा अंतर

पोषण के मामले में दोनों में मुश्किल से 10-15% का अंतर है। देसी अंडे ज्यादा हेल्दी होते हैं क्योंकि माना जाता है कि उनमें कोई कृत्रिम हार्मोन और रसायन नहीं होते।

Image credits: Freepik
Hindi

सीमित मात्रा में सफेद अंडे खाने से नहीं होता नुकसान

सफेद अंडे खाने का कोई तत्काल दुष्प्रभाव नहीं है। मुर्गियों को कृत्रिम हार्मोन खिलाया जा सकता है। अगर आप सीमित मात्रा में सफेद अंडे खा रहे हैं तो ये हार्मोन नुकसान नहीं पहुंचाते।

Image credits: Freepik
Hindi

नहीं खाएं लंबे समय तक ज्यादा सफेद अंडे

लंबे समय तक बहुत अधिक मात्रा में सफेद अंडे खाने से मनुष्यों में हार्मोनल असंतुलन हो सकता है, जिससे कुछ बीमारियां हो सकती हैं।

Image Credits: Freepik