एक भी फूल नहीं झड़ेगा! नींबू के पौधे के लिए अपनाएं ये धांसू उपाय
Gardening Mar 03 2026
Author: Chanchal Thakur Image Credits: chat GPT
Hindi
सही मात्रा में पानी दें
नींबू के पौधे को न ज्यादा पानी चाहिए, न बिल्कुल सूखी मिट्टी। मिट्टी की ऊपरी परत सूखने पर ही पानी दें। ओवरवॉटरिंग से जड़ें कमजोर होती हैं और फूल झड़ने लगते हैं।
Image credits: chat GPT
Hindi
पोटाश और फॉस्फोरस वाली खाद डालें
फूल टिके रहने के लिए पोटाश बेहद जरूरी है। महीने में एक बार बोनमील या केले के छिलके का घोल डालें। इससे फूल मजबूत बनते हैं और फल बनने की संभावना बढ़ती है।
Image credits: chat GPT
Hindi
धूप पूरी मिले
नींबू का पौधा रोज कम से कम 5-6 घंटे धूप चाहता है। कम रोशनी में पौधा कमजोर हो जाता है और फूल गिरने लगते हैं।
Image credits: chat GPT
Hindi
हल्की छंटाई करें
सूखी और कमजोर टहनियों को काट दें। इससे पौधे की ऊर्जा स्वस्थ शाखाओं में जाती है और फूल ज्यादा समय तक टिकते हैं।
Image credits: chat GPT
Hindi
पॉलीनेशन में मदद करें
अगर गमला बालकनी में है और मधुमक्खियां नहीं आ पातीं, तो ब्रश की मदद से हल्के हाथों से फूलों का पॉलीनेशन करें। इससे फूल फल में बदलते हैं और झड़ते नहीं।
Image credits: chat GPT
Hindi
तापमान और हवा से बचाव
बहुत तेज हवा या अचानक तापमान बदलाव भी फूल गिरने का कारण है। पौधे को ऐसी जगह रखें जहां तेज हवाएं न लगें।