पेटूनिया के चमकीले और अलग-अलग रंग आपकी बालकनी को तुरंत सुंदर बना देते हैं। यह पौधा धूप में पनपता है और कम देखभाल में भी लंबे समय तक खिलता है।
जेरेनियम के फूलों के गोल गुच्छे बहुत सुंदर होते हैं। हल्की धूप और रेगुलर पानी देने से, यह पौधा हरा-भरा रहता है और आपकी बालकनी को एक क्लासी टच देता है।
अगर आपकी बालकनी में सीधी धूप नहीं आती है, तो बेगोनिया एक बढ़िया ऑप्शन है। इसके नाजुक और रंगीन फूल कम रोशनी में भी खूबसूरती से खिलते हैं।
कैलेंडुला के पीले और नारंगी फूल आपकी बालकनी में ताजगी लाते हैं। यह पौधा तेजी से बढ़ता है और खूब खिलता है, खासकर सर्दियों में।
इम्पेशियंस पौधा हल्की छांव और नमी में पनपता है। इसके गुलाबी, लाल और सफेद फूल बालकनी को सॉफ्ट और फ्रेश लुक देते हैं।
एंथुरियम की चमकदार पत्तियां और दिल के आकार के फूल इसे खास बनाते हैं। यह पौधा घर के अंदर या छाया वाली बालकनी में बहुत सुंदर और सुंदर दिखता है।
एक भी फूल नहीं झड़ेगा! नींबू के पौधे के लिए अपनाएं ये धांसू उपाय
ना गमला, ना खाद! शराब की बोतल में ऐसे उगाएं ये 5 वॉटर फ्लावर प्लांट
मनी प्लांट पर पैसे नहीं उगते, फिर कैसे पड़ा ऐसा नाम? जानिए चौंकाने वाली कहानी
पत्तियों से ज्यादा खिलेंगी फूल और कलियां, मोगरे में डालें 5 देसी खाद