Hindi

बारिश से पहले लगाएं ये 5 पौधे, पूरे सीजन तोड़ेंगे ताजी सब्जियां

Hindi

मानसून से पहले अपने टेरिस गार्डन में लगाएं ये 5 सब्जियां

अगर आप मानसून से पहले अपने टेरिस गार्डन में ये 5 सब्जियां लगा लेते हैं, तो बारिश के पूरे सीजन में घर पर ताजी और ऑर्गेनिक सब्जियों का आनंद उठा सकते हैं। जानिए

Image credits: Instagram
Hindi

भिंडी (ladyfinger)

भिंडी गर्मी और नमी दोनों में तेजी से बढ़ती है। इसे बड़े गमले में लगाएं और रोज हल्की धूप दें। मानसून में इसकी पैदावार काफी अच्छी होती है।

Image credits: Instagram
Hindi

लौकी (Bottle gourd)

लौकी बेल वाली सब्जी है, इसलिए इसे टेरिस की रेलिंग या जाली के पास लगाएं। बारिश का मौसम इसकी ग्रोथ को तेज करता है और फल जल्दी आते हैं।

Image credits: Instagram
Hindi

टमाटर (Tomato)

मानसून से पहले टमाटर के पौधे लगाने पर बारिश में अच्छी फसल मिलती है। ध्यान रखें कि गमले में पानी जमा न हो, वरना जड़ें खराब हो सकती हैं।

Image credits: Instagram
Hindi

करेला (Bitter gourd)

करेले की बेल मानसून के मौसम में खूब फैलती है। इसे धूप वाली जगह पर लगाएं, ताकि बारिश के दौरान अच्छी और हेल्दी फसल मिल सके।

Image credits: Instagram
Hindi

हरी मिर्च (Green Chilly)

हरी मिर्च का पौधा कम जगह में आसानी से उग जाता है। इसे नियमित धूप और हल्की खाद मिलती रहे तो मानसून में खूब मिर्चियां निकलती हैं।

Image credits: Instagram

9 O Clock Plant Shape Idea: 9 ओ क्लॉक प्लांट शेप आइडिया, बालकनी गार्डन के लिए 7 शानदार डिजाइन

Coconut Shell Indoor Planter: कोकोनट सेल से बनाएं 5 क्यूट फेस प्लांटर

Fragrant White Flower Plants: भीनी-भीनी खुशबू से भरा रहेगा समर गार्डन, लगाएं 10 सफेद फूलों वाले पौधे

Jute Flower Pot: लग्जरी रूम में लगाएं देसी तड़का, Rs 300 के अंदर खरीदें जूट फ्लावर पॉट