कैन्स, जार्स और बॉटल से करें गार्डन डेकोर, देखें 5 DIY हैंगिंग आइटम
Gardening Aug 04 2026
Author: Chanchal Thakur Image Credits:chat gpt
Hindi
पुराने टिन कैन्स से बनाएं हैंगिंग प्लांटर
टिन कैन्स को अच्छे से साफ करके उन पर रंग, रस्सी या जूट लपेटें। नीचे ड्रेनेज होल बनाकर छोटे फूलों, सक्युलेंट्स या हर्ब्स लगाएं। इन्हें दीवार, बालकनी पर टांगकर गार्डन को नया लुक दें।
Image credits: chat gpt
Hindi
कांच के जार्स से तैयार करें एलिगेंट गार्डन डेकोर
पुराने ग्लास जार्स में छोटे पौधे, मॉस या डेकोर कंकड़ भरकर जूट की रस्सी से लटकाएं। शाम के समय इनमें LED फेयरी लाइट्स लगाने से गार्डन का माहौल और भी खूबसूरत दिखाई देता है।
Image credits: chat gpt
Hindi
प्लास्टिक के बोतलों को दें नया रूप
खाली प्लास्टिक बोतलों को आधा काटकर रंगीन पेंट करें और उनमें मनी प्लांट या छोटे फूल लगाएं। इन्हें अलग-अलग ऊंचाई पर टांगने से गार्डन में लेयरिंग इफेक्ट मिलता है।
Image credits: chat gpt
Hindi
मिक्स एंड मैच से बनाएं यूनिक हैंगिंग कॉर्नर
टिन कैन्स, जार्स और बोतलों को एक साथ अलग-अलग आकार और रंगों में सजाकर हैंगिंग गार्डन तैयार करें। इससे छोटा बालकनी गार्डन भी अट्रैक्टीव और आधुनिक दिखाई देता है।
Image credits: chat gpt
Hindi
जूट, रस्सी और लकड़ी से दें नेचुरल फिनिश
DIY हैंगिंग डेकोर को और सुंदर बनाने के लिए जूट की रस्सी, लकड़ी के टुकड़े और मैक्रमे नॉट्स का यूज करें। इससे गार्डन नेचुरल और रस्टिक लगता है, जो लंबे समय तक ट्रेंड में रहता है।