घर हो या दुकान चूहों से हैं परेशान? बस घर में लगाएं ये खास पौधे
Gardening Mar 13 2026
Author: Bimla Kumari Image Credits:chatgpt
Hindi
पुदीने का पौधा
चूहों को पुदीने की तेज महक बिल्कुल पसंद नहीं होती। अपने घर या दुकान के कोनों में पुदीने के पौधे लगाने से चूहों को दूर रखने में मदद मिलती है।
Image credits: PINTEREST
Hindi
लैवेंडर का पौधा
जहां इंसानों को लैवेंडर की खुशबू काफी अच्छी लगती है, वहीं चूहों को यह बिल्कुल पसंद नहीं होती। घर में लैवेंडर के पौधे लगाने से चूहे आपके घर के पास आने से दूर रहते हैं।
Image credits: pinterest
Hindi
गेंदे का पौधा
गेंदे के पौधे भी चूहों को दूर रखने में मदद करते हैं। इनकी तेज गंध से चूहे असहज महसूस करते हैं। अपने घर या दुकान के आस-पास गेंदे के पौधे लगाने से चूहों घर में नहीं घुसेंगे
Image credits: pinterest
Hindi
तुलसी का पौधा
तुलसी का पौधा काफी महत्वपूर्ण माना जाता है इसकी तेज महक चूहों को दूर रखने में मदद करती है। अपने आंगन या खिड़की के पास तुलसी का पौधा लगाना फायदेमंद साबित हो सकता है।
Image credits: Getty
Hindi
रोजमेरी का पौधा
चूहों को रोजमेरी की महक भी पसंद नहीं होती। इस जड़ी-बूटी को घर के बाहर या अपनी बालकनी में लगाने से चूहे आस-पास आने से दूर रहते हैं। यह पौधा आपके बगीचे की सुंदरता भी बढ़ाता है।
Image credits: pinterest
Hindi
लेमनग्रास का पौधा
लेमनग्रास की तेज और ताजा खुशबू चूहों को दूर रखने में मदद करती है। इसे घर के बाहर, बगीचे में या दुकान के आस-पास लगाने से चूहे पास आने से दूर रहते हैं।