कम बजट में ऐसा गिफ्ट खरीदना चाहते हैं, जो देखने में रॉयल और ट्रेडिशनल लगे, तो गोल्ड पॉलिश रजवाड़ी बैंगल बेस्ट हैं। 500रु में खरीदें खूबसूरत रजवाड़ी बैंगल डिजाइंस।
कुंदन वर्क वाले गोल्ड पॉलिश बैंगल हमेशा ट्रेंड में रहते हैं। इनमें गोल्डन बेस पर कुंदन स्टोन लगे बैंगल्स का लुक काफी रॉयल दिखाई देता है। ये डिजाइन एथनिक संग बेहद खूबसूरत लगते हैं।
अगर आप किसी शादी या फेस्टिवल में देने के लिए सस्ता गिफ्ट तलाश रहे हैं, तो यह जिग जैक गोल्ड रजवाड़ी बैंगल डिजाइन बेहतरीन चॉइस हो सकता है। इसमें बारीक नक्काशी सुंदर लगती है।
राजस्थानी और गुजराती जूलरी से इंस्पायर मीनाकारी डिजाइंस आज भी महिलाओं की पहली पसंद हैं। कलरफुल खूबसूरत एनामेल फिनिश इन बैंगल्स को खास बनाती है। यह गिफ्ट के लिए शानदार चॉइस है।
एंटीक गोल्ड फिनिश रजवाड़ी बैंगल विंटेज लुक के लिए बेस्ट हैं। बारीक नक्काशी इन्हें शाही लुक देती है। सिल्क साड़ी, बनारसी साड़ी और ट्रेडिशनल लहंगे के साथ ये खिलते हैं।
एलिगेंट और क्लासी जूलरी के लिए मोतियों से सजे गोल्ड पॉलिश बैंगल चुनें। गोल्ड फिनिश के साथ छोटे-छोटे पर्ल बैंगल्स को रॉयल टच देते हैं। हल्के वजन से इन्हें लंबे समय तक पहन सकते हैं।
फ्लोरल डिजाइन वाले बैंगल कभी पुराने नहीं होते। इन पर उभरे हुए फ्लोरल पैटर्न, छोटे स्टोन और गोल्ड पॉलिश का कॉम्बिनेशन इन्हें बेहद सुंदर बनाता है। छोटे-बड़े फंक्शन में इन्हें पहनें।
अगर आपको स्टेटमेंट जूलरी पसंद है, तो चौड़े कड़ा स्टाइल रजवाड़ी बैंगल चुनें। इनमें भारी नक्काशी, कुंदन या मीनाकारी वर्क देखने को मिलता है। एक जोड़ी पहनने से भी रॉयल दिखाई देता है।