Health

साल 2024 में वीगन बनकर करें कमाल, ये 6 टिप्स Vegan बनने में करेगी मदद

Image credits: Instagram

वीगन बनना आसान नहीं

प्लांट बेस्ड डाइट पर स्विच करने का सफर आसान नहीं है। हालांकि हेल्थ से लेकर पर्यावरण पर इसके ढेरों पॉजिटिव असर होता है।वीगन बनने के लिए आपको नॉनवेज, डेयरी और शहद तक को त्यागना होता।

Image credits: Instagram

धीरे-धीरे शुरुआत करें

वीगन लाइफस्टाइल में बदलाव रातोरात नहीं होता है। आप सप्ताह में एक या दो दिन वीगन डाइट से शुरुआत करें। दिन में एक भोजन के स्थान पर वेज विकल्प अपनाने की कोशिश करें।

Image credits: Instagram

प्लांट बेस्ड फूड तलाशे

वीगन बनने के प्लांट बेस्ड फूड की तलाश करें। डेयरी दूध को बादाम, सोया, जई या नारियल के दूध से बदलें। मांस के विकल्प के रूप में टोफू, टेम्पेह या सीतान के साथ प्रयोग करें।

Image credits: Instagram

खुद को शिक्षित करें

आपको यह सुनिश्चित करना होगा कि प्रोटीन, आयरन, कैल्शियम, विटामिन बी12 और ओमेगा-3 फैटी एसिड जैसे पर्याप्त पोषक तत्व मिल रहे हैं। बीन्स, दाल, क्विनोआ, और सब्जियों को डाइट लें।

Image credits: freepik

लेबल और सामग्री को ध्यान से पढ़ें

कोई भी चीज खरीदने से पहले लेबल को ध्यान से पढ़े। इसमें एनिमल बेस्ड चीजों का तो इस्तेमाल नहीं किया गया है। कई बार सीक्रेट तरीके से मांस का उपयोग प्रोडक्ट में कर दिया जाता है।

Image credits: Instagram

खुद बनाएं भोजन

अपने अंदर के छुपे हुए शेफ को बाहर निकालिए। नए-नए प्लांट बेस्ड डिश बनाने का तरीका खोजें। इससे आपको बता होगा कि आप क्या और कितनी मात्रा में खा रहे हैं।

Image credits: pexels

वीगन ग्रुप को खोजे

आप वीगन ग्रुप वाले समुदाय से जुड़ सकते हैं। उनसे उनकी लाइफस्टाइल से जुड़ी बातों को जान सकते हैं। अपने अनुभव को उनसे शेयर कर सकते हैं।

Image credits: pexels