Hindi

अंडे से भी ज्यादा प्रोटीन वाले ये फूड्स बना देंगे आपकी डाइट सुपरहिट

Hindi

पनीर

पनीर प्रोटीन का बेहतरीन स्रोत माना जाता है। इसे भुर्जी, सैंडविच, सलाद या पराठे की स्टफिंग के रूप में नाश्ते में शामिल किया जा सकता है। यह लंबे समय तक पेट भरा रखता है।

Image credits: pinterest
Hindi

सोया चंक्स

सोया चंक्स में भरपूर प्रोटीन होता है और यह शाकाहारियों के लिए शानदार विकल्प है। उबालकर इसे उपमा, पोहा या सलाद में मिलाकर खाया जा सकता है, जिससे नाश्ता और पौष्टिक बन जाता है।

Image credits: pinterest
Hindi

ग्रीक योगर्ट

ग्रीक योगर्ट सामान्य दही की तुलना में अधिक प्रोटीन से भरपूर होता है। इसे ताजे फलों, ड्राई फ्रूट्स या बीजों के साथ मिलाकर खाएं। यह स्वादिष्ट होने के साथ पेट के लिए भी फायदेमंद है।

Image credits: social media
Hindi

मूंग दाल चीला

मूंग दाल से बना चीला हाई-प्रोटीन और हेल्दी ब्रेकफास्ट है। इसमें अपनी पसंद की सब्जियां मिलाकर इसे और पौष्टिक बनाया जा सकता है। यह हल्का होने के साथ लंबे समय तक ऊर्जा भी देता है।

Image credits: pinterest
Hindi

चना और स्प्राउट्स

उबले हुए काले चने और अंकुरित दालें प्रोटीन, फाइबर और विटामिन से भरपूर होती हैं। नींबू, प्याज और टमाटर मिलाकर इनका सलाद नाश्ते के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन है।

Image credits: pinterest
Hindi

ओट्स और पीनट बटर

ओट्स में पीनट बटर मिलाकर खाने से प्रोटीन और हेल्दी फैट दोनों मिलते हैं। इसमें केले या ड्राई फ्रूट्स डालकर इसका स्वाद और पोषण बढ़ाया जा सकता है।

Image credits: pinterest
Hindi

टोफू

टोफू एक पौधों से मिलने वाला हाई-प्रोटीन फूड है। इसे हल्का सा ग्रिल करके या सब्जियों के साथ स्टर-फ्राई बनाकर नाश्ते में शामिल किया जा सकता है।

Image credits: pinterest

6 स्टेप में बनाएं एंटी एजिंग टोनर, स्किन केयर के लिए बेस्ट DIY Idea

लेटेस्ट 22KT गोल्ड नोज पिन डिजाइन, कम बजट में खरीदें मीडियम फैंसी नथ

कम ज्वेलरी में चाहिए ग्लैमरस एथनिक लुक? ईशा गुप्ता से 6 इयररिंग्स हैं बेस्ट

मानसून में पहनें 7 ट्रेंडी चूड़ी-कंगन, हर कोई पूछेगा कहां से खरीदें ?