Hindi

Igari Makeup का नया ट्रेंड, चेहरे को मिनटों में दें ग्लोइंग फ्रेश लुक

Hindi

जापानी ब्यूटी ट्रेंड Igari Makeup

मेकअप ट्रेंड्स बदलते रहते हैं, लेकिन कुछ ट्रेंड ऐसे होते हैं जो सादगी और नेचुरल फिनिश से लंबे समय तक पसंद किए जाते हैं। इन दिनों जापानी ब्यूटी ट्रेंड Igari Makeup पॉपुलर हो रहा है।

Image credits: instagram
Hindi

क्या है Igari Makeup?

Igari Makeup जापान की मशहूर मेकअप आर्टिस्ट शिनोबू इगारी (Shinobu Igari) द्वारा शुरू किया गया एक लोकप्रिय मेकअप स्टाइल है। इसे "Hangover Makeup Look" के नाम से भी जाना जाता है। 

Image credits: instagram
Hindi

नेचुरल खूबसूरती पर फोकस

इस मेकअप स्टाइल में स्किन को हैवी फाउंडेशन से नहीं ढका जाता, बल्कि नेचुरल खूबसूरती को उभारने पर फोकस करते हैं। सॉफ्ट ब्लश, ग्लोइंग स्किन और बड़ी, मासूम आंखें इस लुक की पहचान हैं।

Image credits: instagram
Hindi

Igari Makeup का सीक्रेट

इसकी सबसे खास बात ब्लश लगाने का तरीका है। ब्लश को Cheekbones पर नहीं आंखों के ठीक नीचे से गालों तक हल्के हाथों से ब्लेंड किया जाता है। इससे चेहरे का पूरा लुक बदल जाता है।

Image credits: instagram
Hindi

चेहरा दिखता है ज्यादा यंग

आंखों के नीचे हल्का गुलाबी ब्लश लगाने से त्वचा में नैचुरल ब्लश जैसा असर आता है। इससे चेहरा पहले से ज्यादा फ्रेश और कम उम्र का नजर आता है।

Image credits: pinterest
Hindi

डार्क सर्कल्स आएंगे कम नजर

जब ब्लश को अंडर-आई एरिया तक ब्लेंड किया जाता है, तो यह आंखों के नीचे की हल्की कालिमा को विजुअली बैलेंस करता है। इससे चेहरा ज्यादा ब्राइट और जागा हुआ दिखाई देता है।

Image credits: instagram
Hindi

चेहरे को सॉफ्ट और राउंड लुक

इस तकनीक से चेहरे की बनावट ज्यादा सॉफ्ट और संतुलित नजर आती है। खासतौर पर जिन लोगों का चेहरा लंबा या थोड़ा पतला है, उनके लिए यह ब्लश प्लेसमेंट काफी फ्लैटरिंग माना जाता है।

Image credits: pinterest
Hindi

घर पर कैसे करें Igari Makeup?

क्रीम या लिक्विड ब्लश सबसे अच्छे माने जाते हैं क्योंकि ये त्वचा में आसानी से ब्लेंड हो जाते हैं और नेचुरल फिनिश देते हैं। पिंक, पीच, कोरल और रोज टोन इस मेकअप के लिए परफेक्ट हैं।

Image credits: Pinterest
Hindi

ब्लश लगाने का सही तरीका

सबसे पहले गालों के ऊपरी हिस्से पर थोड़ा-सा ब्लश लगाएं। अब इसे उंगलियों, मेकअप स्पंज या फ्लफी ब्रश की मदद से आंखों के नीचे की तरफ और गालों पर हल्के हाथों से ब्लेंड करें। 

Image credits: PINTEREST
Hindi

मेकअप को रखें हल्का और नेचुरल

हैवी कवरेज फाउंडेशन की बजाय हल्का ड्यूई बेस चुनें। आंखों पर बेज, ब्राउन या हल्के पिंक आईशैडो लगाएं और सिर्फ एक कोट मस्कारा लगाएं। होंठों पर सॉफ्ट लिप टिंट लगाकर बाहर से ब्लेंड करे।

Image credits: pinterest
Hindi

जापानी मेकअप ट्रेंड

अगर आपको रोजाना हैवी मेकअप करना पसंद नहीं है, तो Igari Makeup आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन है। यह कुछ ही मिनटों में बिना ज्यादा मेहनत किए फ्रेश, ग्लोइंग और यंग दिखाने में मदद करता है।

Image credits: Instagram

बारिश में कॉटन सिल्क साड़ियों के साथ पहनें 6 पटोला ब्लाउज, दिखें ब्यूटीफुल

कॉलेज गर्ल्स पहनें लाइटवेट सिल्वर रिंग, डेली के लिए 8 ट्रेंडी डिजाइन

राउंड कुंदन मांगटीका के एलिगेंट 7 डिजाइन, गोल-लंबे हर फेस पर परफेक्ट

लंबा चेहरे को दें क्लासी लुक ! खरीदें 7 फैशनेबल गोल्ड नोज पिन