गले में जब तक कुछ न पहना न जाए दिल को सुकून नहीं आता है। पैसे बचाते हुए 5 ग्राम गोल्ड चेन के साथ ऐसा हैवी लॉकेट खरीदें। ये चेन और हार का लुक देगा। आप इसे 22kt-18kt गोल्ड पर चुनें।
नई उम्र की लड़कियों पर ट्रेडिशनल से हटकर मॉडर्न गोल्ड चेन कमाल लगेगी। चिक फ्लावर पर अटैच ये चेन आप एथनिक-वेस्टर्न हर आउटफिट के साथ वियर कर सकती है। इसे कस्टमाइज कराना बेस्ट है।
बजट की टेंशन नहीं है तो 5-7 ग्राम गोल्ड नेकलेस विद इयररिंग्स खरीदें। ये न्यूली ब्राइड के लिए परफेक्ट च्वाइस है। साथ में मैचिंग इयररिंग्स कमाल लग रहे हैं। आप भी ऐसा ही कुछ खरीदें।
5 ग्राम गोल्ड में हार्ट शेप पर ऐसा चेन नेकलेस बनकर तैयार हो जाएगा। ये मजबूती और मॉडर्न चार्म पर है, जिसे मैरिड वुमन के साथ 25+ गर्ल्स भी बिना किसी परेशानी के वियर कर सकती हैं।
7 ग्राम गोल्ड में पतली सी गोल्ड चेन पर ऐसा नेकलेस विद इयररिंग्स खरीदें। सोने के साथ सफेद नग लगे हैं, साथ में मैचिंग इयररिंग्स लुक कंप्लीट कर रहे हैं। ऐसी डिजाइन स्टाइलिश लगती है।
फैशन से ज्यादा मजबूती चाहिए तो ट्विस्टेड सोने की चेन पर ऐसा गोल्ड लॉकेट लगवाएं। इसे महिलाओं के साथ पुरुष भी पहन सकते हैं। ये सिंपल बट सिक्योरिटी और मजबूती देती है।
ट्विस्टेड गोल्ड चेन विद स्टोन लॉकेट 2026 की टॉप क्लास फ्यूजन ट्रेंड में शुमार है। आप भी ज्यादा ज्वेलरी पहनना पसंद नहीं करती हैं तो इसे ज्वेलरी कलेक्शन में शामिल करें।