जहां लोग गोल्ड ज्वेलरी में सिर्फ 22KT पर भरोसा करते थे, वहीं अब पूरे मार्केट में 9KT Gold का जबरदस्त ट्रेंड छा गया है। Millennials से लेकर Gen Z हर कोई 9KT गोल्ड ले रहा है।
पर आखिर क्यों? क्या 9KT गोल्ड सच में 22KT से बेहतर है? सवाल कई हैं, लेकिन जवाब और भी दिलचस्प। यहां जानिए 9KT Gold ज्वेलरी क्यों 2025 का सबसे बड़ा Gold Trend बन चुकी है।
9KT Gold ज्वेलरी स्ट्रांग और ड्यूरेबल होती है। इसमें टूटने का डर नहीं होता है। 22KT गोल्ड जितना प्योर होता है, उतना ही सॉफ्ट भी रहता है।
AD/diamond वाली ज्वेलरी 9KT में ज्यादा टिकती है। रोज पहनने वाले रिंग, इयररिंग और चेन जूलरी 9KT में डैमेज-फ्री रहते हैं।
सबसे बड़ा कारण कम कीमत है। 22KT Gold की प्राइज हाई है और डेली वियर ज्वेलरी खरीदते वक्त खर्च बढ़ जाता है। जबकि 9KT गोल्ड जूलरी 22KT से 40–60% तक सस्ती होती है।
एक 22KT चेन की कीमत में आप 2–3 9KT डिजाइंस खरीद सकती हैं। इसीलिए Gen Z और वर्किंग लेडीज में 9KT की तरफ तेजी से शिफ्ट हो रही हैं।
ट्रेंडी और मॉडर्न डिजाइंस सिर्फ 9KT में ही मिलते हैं। क्योंकि में मेटल हार्ड होता है इसीलिए डिजाइनर इंट्रीकेट काम कर पाते हैं। पतली चेन और मिनिमल पेंडेंट आसानी से तैयार होते हैं।
22KT में इतने फाइन डिजाइन्स बनाना मुश्किल है क्योंकि वह बहुत सॉफ्ट होता है। इसीलिए सेलिब्रिटीज भी लेयर्ड चेन, टिनी स्टड, ईविल आई पेंडेंट सब 9KT में पहनते हैं।
22KT best investment है लेकिन 9KT भी smart buying कहलाता है क्योंकि यह असली सोना है। आप कम पैसे फंसाकर भी इससे गोल्ड में अच्छा इनवेस्टमेंट और फैशन दोनों कर सकते हैं।
गर्ल्स हमेशा खूब फैशन जूलरी में इनवेस्टमेंट करती हैं। अब इसका सॉल्यूशन गोल्ड में आ चुका है। इसीलिए fashion jewellery में पैसे बर्बाद करने से अच्छा है इसी बजट में वो 9KT जूलरी लें।