झांझर की झंकार से गूंजेगा आंगन, ट्राई करें ये 6 पायल डिजाइंस
jewellery Jun 16 2026
Author: Nitu Kumari Image Credits:instagram
Hindi
ऑक्सीडाइज्ड झांझर पायल
ऑक्सीडाइज्ड सिल्वर फिनिश वाली झांझर पायल इन दिनों काफी ट्रेंड में है। इसके छोटे-छोटे घुंघरू चलते समय मधुर आवाज पैदा करते हैं। इसे आप इंडियन या वेस्टर्न वियर संग पहन सकती हैं।
Image credits: instagram
Hindi
ट्रेडिशनल दुल्हन पायल
चांदी में नग फिनिशिंग के साथ बनी घुंघरू पायल बहुत ही क्लासिक लुक देती है। इसे दुल्हन पायल भी बोलते हैं, जो काफी हैवी होती है। पर्व-त्योहार या फिर वेडिंग फंक्शन के लिए बेस्ट है।
Image credits: instagram
Hindi
स्क्वायर शेप नग कड़ा पायल
फ्यूजन लुक को समेटे यह पायल बहुत ही स्टाइलिश लुक दे रही है। कड़ा स्टाइल में इस पायल में काफी बारीक वर्क है। नीचे स्क्वायर शेप में चार्म जोड़ा गया है, जिसमें व्हाइट बीड्स लगे हैं।
Image credits: pinterest
Hindi
क्लस्टर घुंघरू पायल
क्लस्टर घुंघरू पायल एवरग्रीन डिजाइन है। इस डिजाइन को दादी मां से लेकर मां तक ने कैरी किया है। इसकी छन-छन की गूंज दूर तक जाती है। लाइटवेट होने की वजह से डेली वियर के लिए परफेक्ट है।
Image credits: pinterest
Hindi
चेन पायल
चेन और घुंघरुओं से सजी झांझर पायल लड़कियों के बीच काफी लोकप्रिय है। यह डिजाइन हर उम्र की महिलाओं पर खूबसूरत लगता है और पैरों की शोभा बढ़ा देता है।
Image credits: pinterest
Hindi
मल्टी-लेयर ऑक्सीडाइज्ड पायल
मॉडर्न और स्टाइलिश लुक पसंद करने वाली महिलाओं के लिए मल्टी-लेयर ऑक्सीडाइज्ड पायल परफेक्ट है। इसकी कई लेयर्स पैरों को एक यूनिक और फैशनेबल लुक देती हैं।