क्रिस्टल चूड़ी के 6 सेट, होली पर साड़ी-सूट संग हाथों की बढ़ाएं चमक
jewellery Feb 17 2026
Author: Nitu Kumari Image Credits:pinterest
Hindi
मल्टीकलर क्रिस्टल चूड़ी सेट विद लटकन बैंगल्स
होली पर अगर आप अपने हाथों को कलरफुल एस्थेटिक लुक देना चाहती हैं, तो मल्टीकलर क्रिस्टल चूड़ी का कुछ ऐसा सेट तैयार करें। सेट के आगे पीछे लटकन बैंगल्स जोड़कर खूबसूरत सेट तैयार करें।
Image credits: instagram
Hindi
लाइट ब्लू क्रिस्टल चूड़ी सेट
अगर आप लाइट कलर की साड़ी या सूट पहन रही हैं, तो फिर चूड़ी भी हल्का लाइट कलर ही रखें। आप दोनों हाथों में दो-दो दर्जन क्रिस्टल चूड़ी सेट पहनकर गॉर्जियस लुक पा सकती हैं।
Image credits: instagram
Hindi
क्रिस्टल ब्लू चूड़ी विद घुंघरु बैंगल्स
कांच की ब्लू चूड़ी के ऊपर नग जोड़ा गया है, और इसकी चमक बढ़ाने के लिए गोल्डन घुंघरु बैंगल्स ऐड किया गया गया हैं। कश्मीरी बैंगल्स आपके किसी भी क्रिस्टल चूड़ी पर अच्छे लगते हैं।
Image credits: pinterest
Hindi
मल्टीकलर कट वर्क क्रिस्टल चूड़ी
मल्टीकलर कटवर्क क्रिस्टल चूड़ी आप डेली यूज से लेकर फेस्टिवल तक में कैरी कर सकती हैं। चूड़ी सेट में चमक ऐड करने के लिए बीच-बीच में गोल्डन नग वाले बैंगल्स ऐड करें।
Image credits: pinterest
Hindi
पर्पल क्रिस्टल चूड़ी सेट
पर्पल कलर की कांच की चूड़ी सेट फेस्टिवल के लिए परफेक्ट हैं। चूड़ी के बीच-बीच में कश्मीरी घुंघरु बैंगल्स ऐड किए गए हैं। पूरा सेट 200 -300 रुपए में तैयार हो जाएगा।
Image credits: instagram
Hindi
पिंक क्रिस्टल चूड़ी विद गोल्डन बैंगल्स
अगर आपको अपनी मां के लिए चूड़ी सेट तैयार करवानी हैं, तो पिंक कलर की क्रिस्टल चूड़ी लेकर आगे पीछे और बीच के लिए मिरर वर्क या नग वर्क बैंगल्स लें। फिर इस तरह से चूड़ी सेट तैयार करें।