अगर आपके कानों में मल्टीपल पियर्सिंग है और आप अपर ईयर के लिए स्टाइलिश व यूनिक टॉप्स तलाश रही हैं, तो ये लेटेस्ट डिजाइन आपके लुक को और भी अट्रैक्टिव बना सकते हैं।
आप ट्रेडिशनल और एलिगेंट लुक चाहती हैं, तो टेंपल ज्वेलरी इंस्पायर्ड स्टड पैटर्न चुनें। अपर पियर्सिंग में छोटा स्टड और नीचे बड़े राउंड स्टड इयररिंग्स का कॉम्बिनेशन खूबसूरत लगता है।
गोल्ड प्लेटिंग में बने लोटस डिजाइन अपर ईयर टॉप्स इन दिनों काफी ट्रेंड में हैं। कमल के फूल की डिटेलिंग और नीचे लगे छोटे मोती इन्हें रॉयल लुक देते हैं।
अगर आपके कानों में एक से ज्यादा पियर्सिंग हैं, तो गोल्ड या डायमंड फिनिश वाली छोटी बाली के साथ बटरफ्लाई स्टड का कॉम्बिनेशन चुनें। ये लेयरिंग स्टाइल बहुत ही मॉडर्न लगती है।
ट्रेंडी और मिनिमल लुक के लिए ग्रीन स्टोन वाले हार्ट शेप स्टड एक शानदार ऑप्शन हैं। इन्हें छोटे राउंड स्टड या पतली बाली के साथ पेयर करके एक क्लासी मल्टी-पियर्सिंग लुक तैयार करें।
लीफ डिजाइन अपर ईयररिंग्स बेहद एलिगेंट लगते हैं। गोल्ड प्लेटिंग के साथ बनी पत्तियों की बारीक डिटेलिंग ऐसा एहसास देती है, जैसे ज्वेलरी कानों को खूबसूरती से लपेट रही हो।
स्टड पैटर्न अपर ईयररिंग्स हमेशा फैशन में रहते हैं। इनमें ऊपर छोटा पिन और नीचे लॉकिंग डिजाइन होता है, जिससे ये आरामदायक और सेफ रहते हैं। इनके साथ फ्लोरल या स्टार शेप स्टड पहनें।
ब्लू स्टोन स्टड इयररिंग्स रॉयल और क्लासी नजर आते हैं। मल्टीपल पियर्सिंग में ऊपर ब्लू स्टोन स्टड, बीच में पतली बाली और नीचे छोटे स्टड का कॉम्बिनेशन मिनिमल ज्वेलरी लुक देता है।