Hindi

नगों की अठखेली उतरेगी मन में, दुल्हन देखें पाकिस्तानी पैजब डिजाइन

Hindi

मल्टी लेयर कुंदन पाकिस्तानी पायल

पाकिस्तान में चांदी से ज्यादा मोतियों की पायल पसंद की जाती है। आप भी रूबी स्टोन और मोतियों पर ऐसी झालर एंकलेट चुनें। इसे डेली वियर तो नहीं लेकिन शादी-ब्याह के लिए चुना जा सकता है।

Image credits: instagram
Hindi

एंटिक गोल्ड प्लेटेड पायल

पाकिस्तानी ब्राइड्स को एंटिक बारीक नक्काशी वर्क और गोल्ड प्लेटेड डिजाइन वाली पायल खूब पसंद आती है। इसे आप किसी भी सोबर आउटफिट संग वियर गोल्डन ग्लो पा सकती हैं। 

Image credits: instagram
Hindi

क्लासिक फ्लोरल ब्रास पायल

सिंपल बट एलीट क्लास डिजाइन वाली क्लासिक ब्रास पायल पैरों की शान बढ़ा देगा। इसमें छोटे-छोटे फूलों को अटैच कर खूबसूरत डिजाइन दी है। साथ में मैचिंग लटकन विद S लॉक जंच रहा है।

Image credits: instagram
Hindi

मोती स्टोन पाकिस्तानी पैजब

पतली सी चेन पर हरे-सफेद रंग के नगों संग ऐसी ट्रेडिशनल पायल शाही चार्म देती है। इसकी बनावट काफी चौड़ी है तो पैरों को भरा दिखाने संग बिछिया का खर्चा भी बचाएगी।

Image credits: instagram
Hindi

फिरोजा पायल डिजाइन

कुंदन और फिरोजा नग वाली पायल पाकिस्तान के प्रमुख ट्रेंड में शामिल है। रंग-बिरंगी डिजाइन, लॉब्सटर लॉक सुंदरता बढ़ा रहा है। 500रु वाली ये पायल एथनिक और वेस्टर्न सभी के साथ पहनें।

Image credits: instagram
Hindi

ऑक्सीडाइज्ड ब्लू स्टोन पायल

पारंपरिक और एथनिक डिजाइन पर ऑक्सीडाइज्ड सिल्वर पायल ट्रेंड में हैं। इसमें गोलाकार मोटिफ्स, छोटी पत्तियों संग पैरों को भरा लुक देती है। आप भी हटकर दिखना चाह रही हैं तो इसे चुनें।

Image credits: instagram
Hindi

मल्टीकलर स्टोन पाकिस्तानी पायल

मल्टीकलर में आने वाली पाकिस्तानी स्टोन पायल हर उम्र की महिलाओं पर खिलेगी। इसमें फिलिग्री डिटेलिंग के साथ शीशे और अनकट स्टोन लगे हैं। आप इन्हें 1000रु तक आसानी से खरीद सकती हैं।

Image credits: instagram

10 Gram Gold Chain: दामाद को नेग में दें एक तोला की चेन, पहन कर लगेंगे राजकुमार

चांदी पायल ढीली क्यों हो जाती है? कभी नहीं सोचे होंगे ये 4 कारण

Silver Payal: किस देश की चांदी की पायल सबसे फेमस? कब से है चलन

Bell Earrings: डेढ़ ग्राम Gold बेल इयररिंग्स पहन, BF के दिल की बजा दें घंटी!