Hindi

Silver Payal: किस देश की चांदी की पायल सबसे फेमस? कब से है चलन

Hindi

किस देश की चांदी की पायल सबसे फेमस

दुनिया के कई देशों में पायल पहनी जाती है, लेकिन डिजाइन, परंपरा और इस्तेमाल के मामले में भारतीय चांदी की पायल सबसे ज्यादा फेमस है।

Image credits: Getty
Hindi

भारत है चांदी की पायल डिजाइन का सबसे बड़ा हब

भारत में चांदी की पायल रोजमर्रा, त्योहार और शादी, तीनों में पहनी जाती है। यही वजह है कि भारत को सिल्वर एंकलेट डिजाइन का सबसे बड़ा सोर्स माना जाता है।

Image credits: Getty
Hindi

कब से हुई पायल पहनने की शुरुआत?

पायल पहनने की परंपरा का इतिहास करीब 4000-5000 साल पुराना है। सिंधु घाटी सभ्यता में भी महिलाओं द्वारा चांदी के आभूषण पहनने के प्रमाण मिले हैं, जिनमें पैरों के गहने भी शामिल थे।

Image credits: Getty
Hindi

क्यों पहनते हैं चांदी पायल, सोने के क्यों नहीं?

मान्यता अनुसार सोने को देवी-देवताओं से जोड़ा गया, इसलिए भारत में पैरों में सोना नहीं पहनते, पैरों में चांदी पहनने की परंपरा विकसित हुई, जो धीरे-धीरे पायल के रूप में पॉपुलर होती गई।

Image credits: Getty
Hindi

भारत के अलावा कहां पहनी जाती है पायल?

मिस्र, मेक्सिको और थाईलैंड में भी चांदी की पायल मिलती है, लेकिन वहां यह फैशन या सांस्कृतिक ज्वेलरी तक सीमित रही। भारत में ही इसका निरंतर सामाजिक उपयोग बना रहा।

Image credits: Getty
Hindi

2026 में भी सिल्वर एंकलेट्स का फैशन

लेटेस्ट फैशन ट्रेंड्स में मिनिमल सिल्वर पायल, बोहेमियन और इंडो-वेस्टर्न लुक के साथ पॉपुलर हो रही हैं, खासकर यंग जनरेशन और ब्राइडल फोटोग्राफी में।

Image credits: Getty
Hindi

चांदी की पायल: इतिहास भी, फैशन भी

हजारों साल पुरानी परंपरा होने के बावजूद, चांदी की पायल आज भी पहनावे का हिस्सा बनी हुई है, यही इसे दुनिया का सबसे टिकाऊ ज्वेलरी ट्रेंड बनाती है।

Image credits: Getty

Bell Earrings: डेढ़ ग्राम Gold बेल इयररिंग्स पहन, BF के दिल की बजा दें घंटी!

Buy 1 Get 1 Free ऑफर, खरीदें गोल्ड पॉलिश चेन+रिंग जूलरी, आ गई बंपर सेल

Kundan Jewellery: 500 साल पुरानी विरासत, आज भी दुल्हनों की पहली पसंद

बजट में फिट स्टाइल में हिट, चुनें फिश इयररिंग्स की लेटेस्ट डिजाइन