Hindi

2 ग्राम गोल्ड में चमकेगा गला, बनवाएं शॉर्ट लेंथ सिंगल लेयर मंगलसूत्र

Hindi

शॉर्ट लेंथ मंगलसूत्र डिजाइंस

अगर आप भी अपने मंगलसूत्र कलेक्शन में हल्का और ट्रेंडी डिजाइन जोड़ना चाहती हैं, तो ये 2 ग्राम गोल्ड में बने शॉर्ट लेंथ सिंगल लेयर मंगलसूत्र आपके लिए बेस्ट रहेंगे। 

Image credits: Pinterest- kalyanjewellers.net
Hindi

सिंपल गोल्ड बीड मंगलसूत्र

यह डिजाइन बहुत ही हल्का और क्लासिक होता है। इसमें पतली काली मोतियों की चेन होती है और बीच में गोल्ड का छोटा सा गोल बीड लगा रहता है। यह रोजमर्रा की ड्रेसेस के साथ भी अच्छा लगता है।

Image credits: Pinterest- kalyanjewellers.net
Hindi

कटवर्क गोल्ड पेंडेंट मंगलसूत्र

इस डिजाइन में बीड्स पेंडेंट पर गोल्ड पर हल्का कटवर्क होता है। यह देखने में यूनिक और खूबसूरत लगता है। ऑफिस और डेली यूज के लिए यह डिजाइन परफेक्ट है।

Image credits: Pinterest- kalyanjewellers.net
Hindi

गोल्ड प्लेट पेंडेंट मंगलसूत्र

इसमें पतली चेन के साथ छोटा गोल्ड प्लेट पेंडेंट लगा होता है। चाहें तो प्लेट पर अपने नाम का पहला अक्षर भी कटवा सकती हैं, जिससे यह पर्सनलाइज्ड भी बन जाएगा।

Image credits: Pinterest- kalyanjewellers.net
Hindi

वाटी पेंडेंट गोल्ड मंगलसूत्र

इस डिजाइन में ओवल वाटी का छोटा सा पेंडेंट होता है, जिसमें काली मोतियों की सिंगल लेयर चेन जुड़ी रहती है। यह हल्का होने के बावजूद बहुत रॉयल और ग्रेसफुल लगता है।

Image credits: Social Media
Hindi

सिंपल मिनिमल गोल्ड मंगलसूत्र

बहुत ही मिनिमल और स्लीक लुक चाहिए तो आपको ऐसा सिंपल मिनिमल गोल्ड मंगलसूत्र बनवाना चाहिए। इसमें गोल्ड भी कम लगेगा और ये शॉर्ट लेंथ में बेस्ट ऑप्शन बनेगा।

Image credits: Pinterest- kalyanjewellers.net
Hindi

स्टोन वर्क पेंडेंट मंगलसूत्र

2 ग्राम गोल्ड में आप ऐसा स्टोन वर्क पेंडेंट मंगलसूत्र बनवा सकती हैं। यह डिजाइन ट्रेडिशनल साड़ियों और सूट्स पर बहुत सुंदर लगता है और हर उम्र की महिलाओं पर जचता है।

Image credits: instagram
Hindi

हार्ट पेंडेंट मंगलसूत्र

2 ग्राम गोल्ड में हार्ट शेप का छोटा पेंडेंट बहुत ही प्यारा और एलिगेंट दिखता है। नई दुल्हनों के लिए यह डिजाइन बेस्ट रहता है क्योंकि यह ट्रेडिशनल के साथ मॉडर्न लुक भी देता है।

Image credits: instagram
Hindi

ब्लैक बीड सिंगल लेयर मंगलसूत्र

चेन पर छोटे ब्लैक बीड्स और गोल्ड बीड लगे रहते हैं। यह बहुत ही मिनिमल और स्लीक लुक वाला सिंगल लेयर मंगलसूत्र है, खासकर कॉलेज गोइंग गर्ल्स या न्यूली वेड के लिए बेस्ट ऑप्शन है।

Image credits: social media

हार से लेकर नथिया तक, 'रानी पद्मावती' के 8 ज्वेलरी करें रिक्रिएट

पोती की पैदाइश पर दें 3 ग्राम गोल्ड चेन, देखें 10 सदाबहार डिजाइंस

नातिन के लिए खरीदें 2.5 ग्राम की फैंसी 9 गोल्ड बाली, ताउम्र रखेगी आपको याद

ढाई ग्राम में बनवाएं ऐसे 8 गोल्ड स्टड, सालों तक रहेंगे ट्रेंडी